ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वाधिक रन का पीछा करने का रिकॉर्ड बनाया

  • 16 फरवरी, 2018 को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित ईडन पार्क में आस्ट्रेलिया ने 5 विकेट गंवाकर 244 रन के लक्ष्य को सात बॉल रहते प्राप्त कर लिया जो कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रिकॉर्ड है।
  • मार्टिन गुप्टिल की 105 रन की शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 243 रन का स्कोर बनाया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने सात गेंद रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
  • ऑस्ट्रेलिया द्वारा पांच विकेट पर 245 रन बनाकर लक्ष्य हासिल करने के पूर्व यह रिकॉर्ड भारत के नाम था। भारत ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 244 रन बनाकर टी-20 के सर्वाधिक लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था।

मार्टिन गुप्टिल का विश्व रिकॉर्ड

  • न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने शतक जड़ते ही ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी बन गए।
  • गुप्टिल ने इस तरह अंतरराट्रीय टी20 करियर में कुल 2,188 रन बना लिए हैं। उन्होंने अपने ही देश के ब्रैंडन मैकुलम के रिकॉर्ड को तोड़ा जिनके नाम 2,140 रन थे।
  • मार्टिन गुप्टिल ने 49 गेंद में शतक भी लगायाा जो न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज ट्वेंटी-20 शतक भी है। उन्होंने 54 गेंद का सामना करते हुए नौ छक्के और छह चौके से 105 रन बनाए।



Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *