अन्ना बर्न्स को मैन बुकर प्राइज 2018

  • उत्तरी आयरलैंड की लेखिका अन्ना बर्न्स को वर्ष 2018 का मैन बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
  • यह पुरस्कार जीतने वाली वह उत्तर आयरिश की प्रथम लेखक/लेखिका व वर्ष 2013 के बाद पुरस्कार जीतने वाली प्रथम महिला हैं।
  • उन्हें ‘मिल्कमैन’ नामक पुस्तक के लिए मैन बुकर पुरस्कार 2018 दिया गया। इस पुस्तक में उत्तर आयरलैंड की जातीय हिंसा को एक महिला के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
  • उत्तरी आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में 1962 में जन्मीं और वर्तमान में दक्षिणी इंगलैंड में रह रहीं बर्न्स के दो अन्य उपन्यास हैंः नो बोन्स व लिटल कंस्ट्रकक्शन।
  • मैन बुकर पुरस्कार के तहत 50,000 पौंड की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है।
  • इस वर्ष मैन बुकर पुरस्कार की 50वीं सालगिरह है।
  • मैन बुकर पुरस्कार को मूल रूप में ‘बुकर-मैकॉनेल’ पुरस्कार के नाम से जाना जाता था।
  • मैन बुकर पुरस्कार यूके में अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित पुस्तक के लिए प्रदान किया जाता है।
  • पहला मैन बुकर पुरस्कार 1969 में पी-एच-न्यूबाय को दिया गया था जबकि वर्ष 2017 का पुरस्कार जॉर्ज सॉण्डर्स को ‘लिंकन इन द बार्डो’ के लिए दिया गया था।
  • इस पुरस्कार से सम्मानित भारतीय/भारतीय मूल के व्यक्ति हैंः सलमान रूश्दी (मिडनाइट चिल्ड्रेन), अरुंधती रॉय (द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स), किरण देसाई (द इनहेरिटेंस ऑफ लॉस), अरविंद अडिगा (द व्हाइट टाइगर)।

(Photo: Man Booker)

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *