भारतीय जनगणना स्मरणीय तथ्य

  • भारत में जनणगना की विधिवत शुरुआत किस वायसराय के शासनकाल में हुयी थी? (1881 में रिपन के काल में)
  • वर्ष 2011 की जनगणना भारत की कौन सी जनगणना है? (15वीं)
  • भारत में अनुसूचित जाति की सर्वाधिक आबादी किस राज्य में प्राप्त होती है? (उत्तर प्रदेश में)
  • देश में सर्वाधिक स्लम आबादी किस राज्य में प्राप्त होती है? (महाराष्ट्र)
  • राष्ट्रीय जनसंख्या नीति, 2000 के अंतर्गत जनसंख्या में स्थिरता प्राप्त करने का लक्ष्य 2045 से बढ़ाकर कब तक कर दिया गया है? (2070)
  • 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के राज्यों में कौन सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है? (उत्तर प्रदेश)
  • भारत में दशक 2001-2011 में जनसंख्या की वृद्धि क्या थी? (17.6%)
  • भारत के स्थल-अवरूद्ध किस राज्य में 2011 की जनगणना के अनुसार नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधिक है? (पंजाब)
  • किस केंद्रशासित प्रदेश में 2011 की जनगणना के अनुसार ग्रामों की संख्या न्यूनतम है? (दमन एवं दीव)
  • भारत में जनगणना वर्षों में से किस वर्ष जनसंख्या में सर्वाधिक प्रतिशत बदलाव अंकित किया गया? (1971)
  • जनगणना 2011 के अनुरूप उत्तर प्रदेश के जिलों में से किस क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या अधिकतम है? (इलाहाबाद)
  • भारत के किस राज्य का नगरीय घनत्व उच्चतम है? (पश्चिम बंगाल का)
  • जनगणना 2011 के अनुसार 14 वर्ष से कम आयु वालों की संख्या सकल आबादी का कितने प्रतिशत है? (31%)
  • बीसवीं सदी के अंतिम दो दशकों (1981-2001) में उच्चतम जनसंख्या वृद्धि (प्रतिशत परिवर्तन) किस राज्य में अंकित की गयी थी? (नागालैंड में)
  • जनगणना 2011 के अनुसार सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य कौन है? (हरियाणा)
  • भारत के राज्यों में से किसका जनसंख्या की दृष्टि से द्वितीय (2011 की जनगणना के अनुसार) तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से तृतीय स्थान है? (महाराष्ट्र)

CENSUS DATA 2011 (GRAPHICAL PRESENTATION)

INDIA


 

UTTAR PRADESH (CENSUS DATA 2011)


BIHAR CENSUS 2011 GRAPHICS DATA

 

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *