चीन में हाथी दांत व्यापार पर प्रतिबंध लागू

चीन में 31 दिसंबर, 2017 को हाथी दांत के व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे अफ्रीका में हाथियों के शिकार पर रोक लगेगा।
-चीन को विश्व हाथी दांत का सबसे बड़ा उपभोक्ता (कानूनी या गैर कानूनी) माना जाता है।
-वर्ष 2015 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्पति बराक ओबामा एवं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हाथी दांत के व्यापार पर लगभग पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर सहमति हुयी थी।
-उपर्युक्त सहमति के पश्चात संयुक्त राज्य अमेरिका में हाथी दांत के व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध 2016 में लागू हुआ और चीन में 31 दिसंबर, 2017 को लागू हुआ।
-चीन में अफ्रीकी हाथी दांतों की विभिन्न सजावटों एवं अन्य उपयोगों के लिए काफी मांग रहती है।
-चीनी मांग के कारण अफ्रीकी देशों में हाथी दांत के लिए हाथियों का बड़े पैमाने पर शिकार होता रहा है और विगत 10 वर्षों में 1,10,000 हाथियों का शिकार किया जा चुका है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *