आठवां ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव’ 2018 का ग्वालियर में उदघाटन

  • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने 24 फरवरी, 2018 को ग्वालियर स्थित मान मंदिर किला में आठवां ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव’ का उदघाटन किया।
  • एक सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
  • इस महोत्सव का आयोजन मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थलों पर 24 फरवरी से 4 मार्च तक किया जाएगा।
  • ग्वालियर के पश्चात यह महोत्सव भोपाल, इंदौर, ओरछा और शिवपुरी के चार शहरों में यात्र करेगा।
  • राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ आयोजित किया जा रहा है जो देश के नागरिकों को विशेष रूप से युवाओं को जो भारत की बहुविध संस्कृति की सच्ची भावना का अनुभव प्रदान करेगी। ग्वालियर के मान मंदिर किला के अलावा यह भोपाल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, इंदौर में लाल बाग पैलेस, ओरछा में शीश महल/बेतवा नदी के किनारे तथा शिवपुरी में महाराजा की छतरी में आयोजित होगाा।
क्या है राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव?
  • राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव वर्ष 2015 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया था।
  • नवंबर 2015 में प्रथम राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की भव्य सफलता के बाद, संस्कृति मंत्रलय ने देश के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से इसे आयोजित करता है।
  • राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का सातवां संस्करण जनवरी 2018 में कर्नाटक में आयोजित किया गया था।
  • इस महोत्सव के माध्यम से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया जाता है जिनमें शामिल हैं_ हस्तशिल्प, व्यंजन, चित्रकारी, मूर्तिकला, फोटोग्राफी, दस्तावेजीकरण और प्रदर्शन कला जैसे कि लोक, आदिवासी, शास्त्रीय और समकालीन कला।



Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *