पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमणियन का निधन

  • भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट सचिव व उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रहे टीएसआर सुब्रमणियन का 26 फरवरी को नोएडा में निधन हो गया।
  • वह 79 साल के थे।
  • वर्ष 1961 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी थे।
  • वे वर्ष 1996-98 से भारत सरकार के कैबिनेट सचिव रहे।
  • वे उस नौकरशाही समूह के सदस्य थे जिन्होंने राजनेताओं द्वारा नौकरशाहों को बेइज्जत करने के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में जनयाचिका दायर कर दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की थी। इसी के पश्चात सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2013 में सिविल सेवा सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया था।
  • वे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलय द्वारा गठित उस समिति के भी अध्यक्ष थे जिन्हें नई शिक्षा नीति का प्रारूप तैयार करने को कहा गया था।
  • केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रलय ने पर्यावरण कानूनों पर पुनर्विचार करने के लिए उन्हीें की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित किया था।
  • उनकी कई पुस्तकें भी प्रकाशित हुयी, जिनमें शामिल हैं; ‘इंडिया एट टर्निंग प्वाइंट-द रोड टू गूड गवर्नेंस’, गवर्नमिंट इन इंडिया-एन इनसाइड व्यू’, ‘जर्नी थ्रो बाबूडम एंड नेतालैंड’।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *