18वां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन, किंगडाओ

फोटो साभारः झिन्हुआनेट

क्याः शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन
कहांः किंगडाओ
कबः 9-10 जून, 2018

  • शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation: SCO) का 18वां सम्मेलन पूर्वी चीनी तटीय शहर किंगडाओ में 9-10 जून को आयोजित हो रहा है।
  • भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए 9 जून को रवाना हुये।
  • भारत के किलए किंगडाओ सम्मेलन ऐतिहासिक है क्योंकि भारत पहली बार एक पूर्ण सदस्य के रूप में इसमें भाग ले रहा है।

शंघाई सहयोग संगठन के बारे में

  • शंघाई सहयोग संगठन एक स्थायी अंतरराष्ट्रीय अंतर-सरकारी संगठन है।
  • इसकी स्थापना की घोषणा 15 जून, 2001 को चीनी शहर शंघाई में हुई। तत्समय इसके पांच सदस्य थेः रूस, चीन, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान किरगिज गणराज्य और उज्बेकिस्तान। इसने शंघाई-पांच का स्थान लिया।
  • इसके चार्टर पर जून 2002 में संत पीटर्सबर्ग में हस्ताक्षर हुआ और यह 19 सितंबर, 2003 को यह लागू हुआ।
  • जून 2017 में अस्ताना सम्मेलन के दौरान भारत और पाकिस्तान को इस संगठन की पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई।
  • इस संगठन के दो स्थायी निकाय हैं; बीजिंग स्थित सचिवालय एवं ताशकंत स्थित क्षेत्रीय आंतकवाद-रोधी संरचना (रिजनल एंटी टेररिस्ट स्ट्रक्चर-आरएटीएस)।
  • वर्तमान में इसके आठ सदस्य हैं; रूस, चीन, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान किरगिज गणराज्य, उज्बेकिस्तान, भारत एवं पाकिस्तान।
  • इसकी पहली बैठक 14 जून, 2001 में शंघाई (चीन) में हुयी थी।

Written by 

One thought on “18वां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन, किंगडाओ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *