एलन बीन, चंद्रमा पर जाने वाले चौथे व्यक्ति का निधन

Image courtesy: NASA

कौनः एलन बीन
क्याः चंद्रमा पर यात्रा
कबः नवंबर 1969

  • पूर्व अमेरिकी अंतरिक्षयात्री, एलन बीन, जो चंद्रमा पर जाने वाले चौथे व्यक्ति थे, का टेक्सास में निधन हो गया।
  • वे 86 वर्ष के थे।
  • उन्होंने दो बार अंतरिक्ष की यात्रा की। पहली बार नवंबर 1969 में अपोलो-12 के लूनर मॉड्यूल पायलट के रूप में तथा दूसरी बार अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष स्टेशन स्काइलैब के दूसरे क्रू कमांडर के रूप में 1973 में अंतरिक्ष की यात्रा की।
  • वे 1981 में नासा से सेवानिवृत्त हो गए और कला की दुनिया में कदम रखा। अंतरिक्ष विषय पर उनकी कई पेंटिंग मौजूद है।
  • एलन बीन से पहले चंद्रमा की यात्रा करने वाले तीन अन्य व्यक्ति थे; नील आर्मस्ट्रॉन्ग व बज एल्ड्रिन (अपोलो 11 से जुलाई 1969) तथा चार्ल्स कोनार्ड (अपोलो 12 से)।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *