नेशनल बायोडायवर्सिटी डिस्कवरी पुरस्कार

Credit: eaglenestbirding

क्याः राष्ट्रीय जैव विविधता खोज पुरस्कार
किसेः सिंगचुग बुगुन विलेज कम्युनिटी रिजर्व
क्योंः इगलनेस्ट वन्यजीव अभ्यारण्य संरक्षण

  • अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिला का एक एनजीओ ‘सिंगचुग बुगुन विलेज कम्युनिटी रिजर्व’ (Singchung Bugun Village Community Reserve-SBVCR) को ‘नेशनल बायोडायवर्सिटी डिस्कवरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • एनजीओ को यह पुरस्कार 22 मई, 2018 को हैदराबाद में प्रदान किया गया।
  • इंदि ग्लो व सेंज नोर्बु फियांग ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
  • इस एनजीओ को इगलनेस्ट वन्यजीव अभ्यारण्य (Eaglenest Wildlife Sanctuary) में दुर्लभ स्थानीय वन्यजीव के संरक्षण के प्रयासों हेतु पुरस्कृत किया गया।
  • यह पुरस्कार जैव विविधता संरक्षण में सिविल सोसायटी की भूमिका को प्रदर्शित करता है।
  • एसबीवीसीआर को यह पुरस्कार राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) (National Bio-diversity Authority: NBA)) द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।
  • इगलनेस्ट वन्यजीव अभ्यारण्य अरुणाचल प्रदेश के कामेंग जिला में स्थित है और जैव विविधता समृद्धि के मामले में दक्षिण अमेरिका के एंडीज के पश्चात दूसरे स्थान पर है।
  • बुगुन लियोसीचला (Bugun liocichla) नामक पक्षी प्रजाति केवल इसी अभ्यारण्य में पाई जाती है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *