विप्लव कुमार देब-त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री

  • भारतीय जनता पार्टी के बिप्लव कुमार देब ने 9 मार्च, 2018 को त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री की शपथ ली।
  • राज्य के राज्यपाल तथागत राय ने उन्हें असम राइफल्स मैदान में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
  • जिष्णु देव बर्मन राज्य के उपमुख्यमंत्री बनाये गये हैं।
  • मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के अलावा सात कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ लिया।
    विधानसभा चुनाव
  • 60 सदस्यीय विधानसभा के 59 सदस्यों के चुनाव हेतु 18 फरवरी, 2018 को मतदान हुआ।
  • कुल मतदान 91.09 प्रतिशत हुआ।
  • मतों की गणना 3 मार्च, 2018 को संपन्न हुयी।
  • भारतीय जनता पार्टी को 35, सीपीआई(एम) को 16 व आईपीएफटी को 8 सीटें मिलीं।
  • भारतीय जनता पार्टी व आाईपीएफटी के गठबंधन को इस प्रकार कुल 43 सीटें व 50-5 प्रतिशत मत मिले।
    त्रिपुरा के बारे में
  • इसे पूर्ण राज्य का दर्जा 21 जनवरी, 1972 को प्राप्त हुआ।
  • वर्ष 1985 में इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया गया।
  • इसकी सीमा बांग्लादेश, मिजोरम व असम से मिलती है।




Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *