अर्थ ऑवर 2018 के अवसर पर ‘गिव अप टू गिव बैक’ अभियान का शुभारंभ

क्याः अर्थ ऑवर
कबः 24 मार्च
कौनः WWF

  • पूरे विश्व में 24 मार्च, 2018 को रात्रि 8ः30 से 9ः30 तक अर्थ ऑवर मनाया गया।
  • इस वर्ष डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने ‘गिव अप टू गिव बैक’ (Give Up to Give Back) नामक अभियान भी आरंभ किया ताकि जीवन व पर्यावरण को बोझ बनाने वाली कुछ आदतें, अभ्यास एवं जीवन शैली को समाप्त करने के लिए संगठन, संस्थान व व्यक्ति को प्रेरित की जा सके।
  • इस अभियान में शामिल हैं; अन्य के अलावा एकल प्रयोग प्लास्टिक, जीवाष्म ईंधन एवं ई-अपशिष्ट के उपयोग को त्यागना।

क्या है अर्थ ऑवर?

  • पर्यावरण के लिए यह विश्व का सबसे जमीनी आंदोलन है जहां पूरे विश्व के लोग एक घंटा के लिए अनावश्यक लाइट को ऑफ कर जलवायु परिवर्तन के खिलाफ पक्ष लेने के लिए एक होते हैं।
  • वर्ष 2007 में सिडनी से सांकेतिक तौर पर आरंभ हुआ यह आंदोलन आज पर्यावरण पर विश्व का सबसे जमीनी आंदोलन बन चुका है जो हमारे ग्रह व प्रकृति के लिए लाखों लोगों को कुछ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
  • यह वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (World Wide Fund for Nature) की एक वैश्विक पहल है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *