भारतीय हिमालय में देश की 30.16 प्रतिशत जंतु विविधता

Himalayan Monal (Courtesy Pixabay)

क्याः भारतीय हिमालय की प्राणिगत विविधता
कहांः भारतीय हिमालय क्षेत्र
कितनीः 30,377 प्रजातियां/उप-प्रजातियां

  • भारतीय वन्यजीव सर्वेक्षण द्वारा जारी ‘भारतीय हिमालय की प्राणिगत विविधता (Faunal Diversity of Indian Himalaya) नामक प्रकाशन के अनुसार भारतीय हिमालय कि देश के भौगोलिक क्षेत्र का 12 प्रतिशत है, में भारत में पायी जाने वाली प्राणी विविधता का 30.16 प्रतिशत पायी जाती है।
  • इस प्रकाशन के मुताबिक भारत में पहचाने गए कुल जंतुओं की संख्या 1,00,762 है जिनमें 30,377 प्रजातियां/उप-प्रजातियां इस क्षेत्र में पाई जाती हैं।
  • संपूर्ण भारतीय हिमालय क्षेत्र, जो कि 3.95 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है, में 280 स्तनधारी, 940 पक्षी प्रजातियां, 316 मत्स्य प्रजातियां, 200 सरिसृप प्रजातियां, 80 उभयचर प्रजातियां पाई जाती हैं।
  • मध्य हिमालय में सर्वाधिक 14,183 प्रजातियां पाई जाती हैं।
  • भारतीय हिमालय क्षेत्र भारत के छह राज्यों में विस्तृत हैंः हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश।
  • भारत में हिमालय क्षेत्र दो जैव-भौगोलिक क्षेत्र में विभाजित हैं; ट्रांस हिमालय एवं हिमालय।
  • भारत के हिमालय क्षेत्र में 131 संरक्षित क्षेत्र हैं जो देश के संपूर्ण संरक्षित क्षेत्र का 9.6 प्रतिशत है। भारत का पश्चिमी घाट संरक्षित क्षेत्र देश के संरक्षित क्षेत्र का 10 प्रतिशत है।
  • हिमालय के 131 संरक्षित क्षेत्र में 20 राष्ट्रीय उद्यान, 71 वन्यजीव अभ्यारण्य, पांच टाइगर रिजर्व, दो बायोस्फीयर रिजर्व एवं सात रामसर आद्र भूमि हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *