फोर्ब्स सर्वाधिक धनी व्यक्तियों की सूची 2018

  • फोर्ब्स द्वारा 7 मार्च, 2018 को विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्तियों की सूची जारी की गई।
  • इस सूची में विश्व के रिकॉर्ड 2208 धनी व्यक्तियों को शामिल किया गया है जिनमें 121 भारत के हैं।
  • सर्वाधिक 585 धनी व्यक्ति अमेरिका के व 476 चीन के हैं।
  • सूची के अनुसार विश्व का सर्वाधिक धनी व्यक्ति आमेजन के जेफ बेजोस है जिनकी कुल परिसंपति 112 अरब डॉलर है। दूसरे स्थान पर बिल गेट्स है जिनकी कुल संपति 90 अरब डॉलर है। 84 अरब डॉलर के साथ वारेन बफे तीसरे, 72 अरब डॉलर के साथ बर्नाड ऑर्नल्ट परिवार चौथे तथा 71 अरब डॉलर के साथ मार्क जकरबर्ग विश्व के पांचवें सबसे धनी व्यक्ति हैं।
  • 40.1 अरब डॉलर की संपति के साथ मुकेश अंबानी भारत के सर्वाधिक धनी व्यक्ति हैं और विश्व के 19वें सर्वाधिक धनी व्यक्ति हैं।
  • वहीं 18.8 अरब डॉलर की संपति के साथ अजीम प्रेमजी भारत के दूसरे व विश्व के 58वें सर्वाधिक धनी व्यक्ति हैं।
  • फोर्ब्स की सूची में 256 महिलाएं भी शामिल हैं जो कि अब तक का सर्वाधिक है। इनमें आठ भारतीय महिला भी शामिल हैं। सर्वाधिक धनी भारतीय महिलाओं में 8.8 अरब डॉलर की संपति के साथ सावित्री जिंदल भारत की सबसे धनी महिला हैं। वैश्विक सूची में वे 176वीं सर्वाधिक व्यक्ति हैं। 3.6 अरब डॉलर के साथ बायोकॉन की किरण मजुमदार शॉ दूसरी सर्वाधिक धनी भारतीय महिला हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *