विश्व का आखिरी उत्तरी सफेद नर गैंडा का निधन

क्याः सूडान उत्तरी नर सफेद गैंडा निधन
कहांः केन्या
कबः 19 मार्च, 2018

  • ‘सूडान’ नामक विश्व का आखिरी उत्तरी सफेद नर गैंडा (male northern white rhinoceros) का 45 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अब इस उपप्रजाति की विलुप्ति व अस्तित्व के बीच केवल दो मादा सफेद गैंडा ही बची हैं।
  • सूडान नामक उत्तरी सफेद नर गैंडा बीमार था और उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुये उसे यूथेनाइज करने का निर्णय लिया गया।
  • सूडान का निधन 19 मार्च, 2018 को केन्या के ओल पेजेटा कंजरवेटरी (Ol Pejeta Wildlife Conservancy in northern Kenya) में हुआ।
  • इसे वर्ष 2009 में चेक गणराज्य के एक चिडि़याघर से इस उद्देश्य से केन्या में लाया गया था कि अफ्रीकी महादेश का अनुकूल वातावरण गैंडों के पुनर्जनन में सहायक होगा।
  • चूंकि सूडान नामक गैंडा पुनर्जनन उम्र को पार कर चुका था और दो मादाएं प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने में अक्षम है, इसलिए वैज्ञानिक लैब में नये गैंडा के जन्म हेतु प्रयासरत्त हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *