मध्य प्रदेश सरकार करवाएगी ‘आनंद लब्धि’ सर्वे

  • मध्य प्रदेश सरकार राज्य की जनता की प्रसन्नता का आकलन करने के लिए ‘आनंद लब्धि’ (Happiness Quotient) अध्ययन करवाएगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार ने इस हेतु आईआईटी खड़गपुर के साथ समझौता किया है जो सर्वे के लिए जरूरी प्रश्नोत्तरी तैयार कर रहा है। आईआईटी खड़गपुर देश में एकमात्र संस्थान है जहां प्रसन्नता केंद्र है।
  • इसके तहत राज्यों के विभिन्न समूहों का नमूना सर्वेक्षण किया जाएगा जिसके आधार पर सरकार जानेगी कि राज्य के लोग कितने खुश व प्रसन्न हैं।
  • ज्ञातव्य है कि भूटान के हैप्पीनेस इंडेक्स की तर्ज पर ही मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में आनंद विभाग की स्थापना की थी।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *