चंद्रमा के उल्का पिंड पर मोगानाइट की खोज

क्याः मोगानाइट खनिज
कहांः चंद्रमा के उल्का पर
किसनेः जापानी शोधकर्त्ता

  • जापान के तोहोकु विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने चंद्रमा की एक उल्का में ‘मोगानाइट’ (moganite) नामक खनिज की खोज की है। यह उल्का पश्चिमी अफ्रीका के मरुस्थल में गिरा था जो चंद्रमा से आया था।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्रमा की उल्का में मोगानाइट खनिज का मिलना इस बात का प्रमाण है कि चंद्रमा के धरातल के नीचे जल हिम छिपा हुआ है जो भावी मानव अभियानों में मददगार सिद्ध हो सकता है।
  • मोगानाइट सिलिकन डाइऑक्साइड का क्रिस्टल है जो पृथ्वी पर विशेष परिस्थिति में क्षारीय पदार्थ से तलछटी संरचना में निर्मित होता है।
  • इस पहले चंद्रमा के किसी भी उल्का पिंड में इसे नहीं खोजा गया था।
  • शोधकर्त्ताओं का मानना है कि चंद्रमा पर इस खनिज, जो कि प्रोसेलारम टिरेन (Procellarum Terrane) क्षेत्र में निर्मित हुआ है, का निर्माण अत्यधिक सूर्यप्रकाश से चंद्रमा के धूल में निहित जल के वाष्पन से हुआ होगा।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *