मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्स यूनेस्को विश्व धरोहर संपदा घोषित

Photo Courtesy: UNESCO

बहरीन के मनामा में 30 जून, 2018 को आयोजित यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 42वें सत्र में भारत के ‘मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्स’ (Victorian and Art Deco Ensembles of Mumbai) को यूनेस्को की विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित किया गया। जैस कि विश्व धरोहर समिति ने अनुशंसा की, भारत ने इंसेबल का नया नाम ‘मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्स‘ स्वीकार कर लिया। इससे मुंबई सिटी अहमदाबाद के बाद भारत में ऐसा दूसरा शहर बन गया है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित है।

  • भारत मानदंड (2) एवं (4) के तहत, जैसाकि यूनेस्को के संचालनगत दिशानिर्देशों में निर्धारित किया गया है, ‘मुंबई के विक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल‘ को विश्व धरोहर संपदा की सूची में अंकित करवाने में सफल रहा है।
  • यह इंसेम्बल दो वास्तुशिल्पीय शैलियों, 19वीं सदी की विक्टोरियन संरचनाओं के संग्रह एवं समुद्र तट के साथ 20वीं सदी के आर्ट डेको भवनों से निर्मित्त है।
  • यह इंसेम्बल मुख्य रूप से 19वीं सदी के विक्टोरियन गोथिक पुनर्जागरण के भवनों एवं 20वीं सदी के आरंभ की आर्ट डेको शैली के वास्तुशिल्प से निर्मित्त है जिसके मध्य में ओवल मैदान है। यह उत्कीर्णन मानदंड (2) एवं (4) के तहत, जैसाकि यूनेस्को के संचालनगत दिशानिर्देशों में निर्धारित किया गया है, किया गया है।
  • इस एसेंबल में 94 भवन हैं जो प्राथमिक रूप से 19वीं शताब्दी के विक्टोरिया गोथिक पुनरूद्धार व 20वीं शताब्दी के आरंभ के आर्ट डेको वास्तुकला से संबंधित हैं। विक्टोरिया बिल्डिंग में शामिल हैंः पुराना सचिवालय, यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी, बॉम्बे हाई कोर्ट, सार्वजनिक निर्माण विभाग, वाट्सन होटल, डैविड सासून लाइब्रेरी, एल्फिंस्टन कॉलेज इत्यादि।

विश्व के अन्य नए विश्व विरासत स्थल 2018

  • बहरीन सत्र में मुंबई के अलावा कुछ अन्य विरासतों को भी यूनेस्को विश्व विरासत में शामिल किया गया। ये हैं; डेनमार्क का आसिविसुइट-निपिसाट (इनुइट शिकार क्षेत्र), सउदी अरब का अल अहसा ओएसिस (सांस्कृतिक भूदृश), ओमान का प्राचीन कलहत शहर, हेडेबाई व डैनेविर्के का पुरातात्विक बॉर्डर कॉम्पलैक्स (जर्मनी), जापान के नागासाकी क्षेत्र में छिपा ईसाई स्थल, कोरिया गणराज्य का सांसा बौद्ध पहाड़ी मठ, ईरान के फार्स क्षेत्र का सासानी पुरातात्विक भूदृश्य तथा केन्या का थिमलिच ओहिंगा पुरातात्विक स्थल।

भारत में यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल

  • मुंबई को मिलाकर भारत में यूनेस्को के 37 विश्व विरासत स्थल हैं। इनमें 29 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक व एक मिश्रित हैं।
  • एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन के पश्चात भारत में विश्व के सर्वाधिक विश्व विरासत स्थल हैं। वैश्विक स्तर पर भारत छठे स्थान पर है।
  • भारत में विश्व के निम्नलिखित में विश्व विरासत स्थल हैं;
    1. आगरा का किला
    2. अजंता गुफाएं
    3. एलोरा गुफाएं
    4. ताज महल
    5. महाबलीपुरम में स्मारकों का समूह
    6. सूर्य मंदिर, कोणार्क
    7. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
    8. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
    9. मानस वन्यजीव अभयारण्य
    10. गोवा के चर्च और कॉन्वेंट्स
    11. फतेहपुर सीकरी
    12. हम्पी में स्मारकों का समूह
    13. खजुराहो स्मारकों का समूह
    14. एलिफंटा गुफाएं
    15. ग्रेट लिविंग चोल मंदिर
    16. पट्टाडकल में स्मारकों का समूह
    17. सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान
    18. नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान
    19. सांची में बौद्ध स्तूप
    20. हुमायूं का मकबरा, दिल्ली
    21. कुतुब मीनार और इसके स्मारक, दिल्ली
    22. भारत के माउंटेन रेलवे
    23. बोध गया में महाबोधि मंदिर परिसर
    24. भीम्बेटका के शैल आश्रय
    25. चंपानेर-पावगढ़ पुरातत्व उद्यान
    26. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस)
    27. लाल किला परिसर
    28. जंतर मंतर, जयपुर
    29. पश्चिमी घाट
    30. राजस्थान के पहाड़ी किले
    31. ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय उद्यान संरक्षण क्षेत्र
    32. पाटन, गुजरात में रानी-की-वाव (रानी का स्टेपवेल)
    33. नालंदा, बिहार में नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय) की पुरातात्विक साइट
    34. कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान
    35. लेब कॉर्बूसियर का वास्तुकला कार्य
    36. अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर
    37. मुंबई के विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एनसेम्बल

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *