ओडिशी मोराय-ओडिशा में ईल की नई प्रजाति

फोटो साभारः डाउन टू अर्थ

क्याः ईल की नई प्रजाति
कहांः ओडिशा में
किसनेः जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया

  • जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों ने बंगाल की खाड़ी में मोरेय ईल की नई प्रजाति खोजा है।
  • चूंकि इसे ओडिशा के तट पर खोजा गया है, इसलिए इसे ‘ओडिशी’ (Odishi moray) नाम दिया गया है।
  • -इसका वैज्ञानिक नाम है ‘गिम्नोथोरैक्स ओडिशी’ (Gymnothorax odishi))।
  • ज्ञातव्य है कि ईल जलीय पारितंत्र के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये घोंघा एवं केकड़ों का शिकार करते हैं और खुद बड़ी मछलियों का शिकार हो जाते हैं।
  • भारत में खोजी गई यह ब्राउन शॉर्ट अनपैटर्ण्ड ईल (brown short unpatterned eel) की दूसरी प्रजाति है। इससे पहले जिम्नोथोरैक्स मिश्राई की खोज की गई थी।
  • इसे ओडिशा में गोपालपुर तट पर खोजा गया जो कि अप्रदूषित क्षेत्र है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *