भारतीय नौसेना का ऑपरेशन निस्तार अभियान

चक्रवात मेकुनु , फोटो साभारः गल्फ न्यूज

क्याः ऑपरेशन निस्तार
क्योंः चक्रवात मेकुनु से बचाव
कहांः सोकोत्रा द्वीप

  • भारतीय नौसेना के ‘आईएनएस सुनयना’ ने 7 जून, 2018 को सोकोत्रा द्वीप में ‘ऑपरेशन निस्तार’ (Operation NISTAR) कोड नाम वाले मानवीय एवं आपदा राहत ऑपरेशन (Humanitarian and Disaster Relief Operation: HADR)) चलाकर 38 भारतीयों को बचाया।

चक्रवात मेकुनु

  • ये भारतीय उष्णकटिबंधीय चक्रवात मेकुनु से मची तबाही के पश्चात सोकोत्रा द्वीप में फंसे हुए थे।
  • यह चक्रवात 26 मई, 2018 को अरब प्रायद्वीप में जमीन को स्पर्श किया।
  • चक्रवात मेकुनु के कारण सोकोत्र द्वीप में भारी वर्षा हुयी। इससे मुख्यतः यमन एवं ओमान प्रभावित हुआ। आंशिक रूप से सउदी अरब भी प्रभावित हुआ।

चक्रवात का नामकरण

  • चक्रवात का नामकरण विश्व मौसम विज्ञान संगठन के तत्वावधान में होता है।
  • हिंद महासागर के चक्रवातों के नामकरण हेतु 2004 में ओमान, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, श्रीलंका और थाईलैंड ने सूची सौपा।
  • चक्रवात मेकुनु का नामकरण मालदीव द्वारा किया गया था जो धिवेल्ही भाषा (मालदीव की भाषा) का शब्द है, जिसका अर्थ होता है पंचकोना तारा।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *