तुमकुरू युवा सम्मेलन 2018 को प्रधानमंत्री का संबोधन

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 4 मार्च, 2018 को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कर्नाटक के तुमकुरु में रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम युवा सम्मेलन को संबोधित किया।

थीम

  • इस सम्मेलन की थीम हैः युवा शक्ति-नव भारत के लिए एक विजन’।

उद्देश्य

  • राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम तुमकुरु की रजत जयंती समारोह के अवसर पर शिकागो में स्वामी विवेकानंद के संबोधन की 125वीं जयंती के साथ साथ सिस्टर निवेदिता की 150वीं जयंती का समारोह मनाने के लिए किया गया है।

रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम तुमकुरु

  • ज्ञातव्य है कि 12 जनवरी 1991 को कुछ युवाओं ने सामाजिक सेवा तथा आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान करने के लिए ‘विवेकानंद विचार वेदिके’ का गठन किया था।
  • इसी मंच को 22 नवंबर, 1992 को एक स्वतंत्र केंद्र में परिवर्तित कर दिया गया और स्वामी पुरुषोत्तमानंदजी के मार्गदर्शन में इसे ‘रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम’ के नाम से जाना गया।
  • प्रतिवर्ष यहां पर ‘जीवंत दुर्गा पूजा’ का आयोजन होता है जो आश्रम का मुख्य वार्षिक कार्यक्रम है।



Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *