श्रीलंका में आपातकाल की समाप्ति

क्याः आपातकाल की समाप्ति
कहांः श्रीलंका
कबः 17 मार्च, 2018

  • श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने 17 मार्च, 2018 को राष्ट्रव्यापी आपातकाल को वापस ले लिया।
  • श्रीलंका के कैंडी में सिंहली बौद्ध एवं मुस्लिमों के बीच हिंसक झड़प के पश्चात 6 मार्च, 2018 को देश में आपातकाल लागू कर दिया गया था।
  • श्रीलंका में आपातकाल आरंभ में एक सप्ताह के लिए लगाया गया था परंतु राष्ट्रपति के देश से बाहर रहने के कारण इसे कुछ और दिन के लिए बढ़ा दिया गया था।
  • देश में अगस्त, 2011 के बाद पहली बार आपातकाल की घोषणा की गई थी।
  • श्रीलंका में यदि आपातकाल की घोषणा ससंद से पारित नहीं करवाया जाये तो आपात की घोषणा दो सप्ताह के पश्चात स्वयमेव समाप्त हो जाती है।
  • हिंसा की शुरुआत 41 वर्षीय एक युवक की मौत से हुयी थी जिसने बाद में उग्र रूप धारण कर लिया। श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार, भीड़ के हाथों एक सिंहली की मौत के बाद कैंडी के थेलदेनिया इलाके में 5 मार्च, 2018 को हिंसा भड़क उठी थी।
  • कैंडी में सिंहली बौद्ध की आबादी 75% है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *