यूके में शुगर टैक्स हुआ लागू

क्याः शुगर टैक्स
कहांः यूनाइटेड किंगडम
क्योंः मोटापा पर नियंत्रण हेतु

  • यूनाइटेग किंगडम में 6 अप्रैल, 2018 से ‘शुगर टैक्स’ लागू हो गया।
  • देश में मोटापा पर काबू पाने तथा शुगर या शर्करा से जुड़ी रोगों पर नियंत्रण लगाने हेतु शुगर टैक्स आरोपित किया गया है।
  • यूके सरकार को इस टैक्स से प्रतिवर्ष 240 मिलियन राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।
  • इस टैक्स से जो राजस्व प्राप्त होगा, उसे शिक्षा विभाग को आवंटित किया जाएगा। इसका इस्तेमाल स्कूलों में खेल गतिविधिायों को बढ़ावा देने वाली सुविधाओं के विकास में किया जाएगा।
  • यूके सरकार के मुताबिक देश की 60 प्रतिशत आबादी अधिकवजनी है।
  • ज्ञातव्य है कि इस तरह का टैक्स मैक्सिको, फ्रांस व नॉर्वे पहले ही लगा चुका है और अब इसमें यूनाटेड किंगडम भी शामिल हो गया है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *