वैपकोस की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ

  • जल व विद्युत परामर्श सेवा यानि वैपकोस (Water and Power Consultancy Services: WAPCOS)) अपनी स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ मना रहा है.
  • केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण श्री नितिन गडकरी ने जल व विद्युत परामर्श सेवा (वैपकोस) के 50वें स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि थे। स्थापना दिवस समारोह दिल्ली के प्रवासी भारतीय केन्द्र में आयोजित किया गया।
  • भारत सरकार ने 1969 में वैपकोस का गठन एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के रूप में किया था। जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्रालय के अंतर्गत यह एक तकनीक-वाणिज्य कंपनी है।
  • वैपकोस ने सिंचाई, जल संसाधन, कृषि आदि के क्षेत्र में 550 से अधिक परियोजनाओं का सर्वे, आकलन और डीपीआर रिपोर्ट तैयार किया है। कंपनी ने 15 मिलियन हेक्टेयर के क्षेत्र में सिंचाई- सुविधा विकसित की है।
  • इसके अलावा कंपनी ने बंदरगाह और आंतरिक नौवहन से संबंधित 200 परियोजनाओं तथा जल आपूर्ति व सीवर, ग्रामीण व शहरी विकास, सड़क व राजमार्ग प्रौद्योगिकी से संबंधित 500 से अधिक परियोजनाओं में योगदान दिया है।
  • इसके अतिरिक्त भारत और विदेश में सिंचाई, जल विद्युत, बंदरगाह आदि के क्षेत्र में वैपकोस ने 250 से अधिक परियोजनाओं में योगदान दिया है।
  • जल विद्युत क्षेत्र में वैपकोस ने 19 देशों में 52 जल विद्युत परियोजनाओं का काम पूरा किया है। इनकी कुल स्थापित क्षमता 20,500 मेगावाट है। वैपकोस ने भारत में 105 जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण किया है, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 9000 मेगावाट है।
  • ताप विद्युत के क्षेत्र में कंपनी ने विदेशों में 12 परियोजनाएं पूरी की है, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 2900 मेगावाट है। ताप विद्युत के क्षेत्र में कंपनी ने भारत में 37 परियोजनाओं का कार्य पूरा किया है, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 12,000 मेगावाट है। पारेषण और वितरण के क्षेत्र में कंपनी ने भारत और विदेश की 14 परियोजनाओं में योगदान दिया है।
  • कंपनी ने एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व और प्रशांत महासागर द्वीपों में परामर्श सेवा प्रदान करने का कार्य किया है। वर्तमान में कंपनी 45 से अधिक देशों में परामर्श देने का कार्य कर रही है।
  • कंपनी ने चुनौती पूर्ण परियोजनाओं और दुर्गम क्षेत्रों में कार्य करने में सफलता प्राप्त की है जैसे अफगान-भारत मैत्री जलाशय परियोजना (सलमा), अफगानिस्तान। वैपकोस भारत की एक महत्वपूर्ण मिनी रत्न कंपनी के रूप में उभरी है।
  • 26 जून, 2018 को 50वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में कंपनी ने 16 जून, 2018 को इंडिया गेट, नई दिल्ली में ‘हम स्वस्थ तो भारत स्वस्थ’, 18 जून, 2018 को भगवान महावीर वनस्थली पार्क, नई दिल्ली में ‘बढ़ते हाथ, सुन्दर भविष्य की ओर’ (वृक्ष लगाइए जीवन बचाइए) तथा 20 जून, 2018 को छठ घाट, नई दिल्ली में नदी संरक्षण के लिए ‘हमारी नदी, हमारा भविष्य’ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों का आयोजन नई दिल्ली समेत भारत व विदेश स्थित कंपनी के सभी कार्यालयों में किया गया।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *