शी जिनपिंग-विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति

क्याः फोर्ब्स शक्तिशाली सूची 2018
कौनः नरेंद्र मोदी नौवें सर्वाधिक शक्तिशाली
क्योंः वैश्विक प्रभाव

  • अमेरिकी लोकप्रिय पत्रिका फोर्ब्स की वर्ष 2018 की विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्व के नौवें सबसे शक्तिशाली व्यक्ति है।
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति हैं। विगत वर्ष रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन विश्व के सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति थे।
  • 75 लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दूसरे भारतीय हैं। उन्हें इस सूची में 32वीं रैंकिंग हासिल हुयी है।
  • फोर्ब्स के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय यात्रओं के द्वारा वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान बढ़ायी है। जलवायु परिवर्तन से निपटने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में भी उनकी भूमिक बढ़ी है।
    रैंक व्यक्ति प्रसिद्धि
    1 शी निजपिंग चीन के राष्ट्रपति
    2 ब्लादीमिर पुतिन रूस के राष्ट्रपति
    3 डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति
    4 एंजेला मर्केल जर्मनी की चांसलर
    5 जेफ बेजोस आमेजन प्रमुख
    9 नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री
    13 मार्क जकरबर्ग फेसबुक सीईओ
    14 थेरेसा मे ब्रिटिश प्रधानमंत्री
    32 मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष
    40 सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट सीईओ

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *