करेंट अफेयर्स वनलाइनर (1-10 फरवरी 2018)



    1. केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय ने कानपुर-इटावा-आगरा-दिल्ली हाईवे को ग्रीन हाईवे के रूप में चयनित किया है। इस हाईवे पर 10 जगह बायो सीएनजी के फ्यूल स्टेशन स्थापित होंगे। तीन जगहों पर बायो सीएनजी के प्लांट लगेंगे जो प्रतिदिन 16 हजार किलो सीएनजी उत्पादन करेंगे। प्लांट स्थापना के लिए हाईवे ग्रीन बायो फ्यूल्स कारपोरेशन कंपनी का चयन किया गया है। कानपुर के चकरपुर, इटावा के भवानीपुर और अलीगढ़ के ताखा के पास प्लांट लगेगा। इस कार्य में 47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    2. असम के गुवाहाटी में तीन दिवसीय ‘ब्रह्मपुत्र साहित्य मोहत्सव’ 9 फरवरी, 2018 को आरंभ हुआ। इसका उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री श्री सर्वानंद सोनोवाल ने किया।

    3. झारखंड में निवास करने वाले हर व्यक्ति के लिए विवाह का निबंधन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। झारखंड के राज्यपाल ने झारखंड अनिवार्य विवाह विधेयक 2017 पर 7 फरवरी, 2018 को हस्ताक्ष कर दिया जिससे यह विधेयक कानून का रूप ले लिया। अब विवाह के अधिकतम एक साल के भीतर निबंधन कराना अनिवार्य होगा। कानून में विवाह से संबंधित गलत जानकारी देने पर 5000 रुपये का जुर्माना का प्रावधान किया गया है।

    4. प्रवासी पक्षियों में पाए जाने वाले वायरस की खोज व उनके संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार (लुवास) में ईवीएम लैब बनाई जाएगी। लैब के निर्माण के लिए विश्वविद्यालय को करीब छह करोड़ रुपये की ग्रांट मिली है। हिसार की ब्लू बर्ड झील की बतखों की एक साल पहले अचानक मौत होने लगी थी। बतखों में वायरस अटैक हुआ था, जिस वजह से सौ के आसपास बतखों को मारना पड़ा था। उस दौरान लुवास में सैंपल जांच करवाने की जगह भोपाल लैब में जांच करवाई गई थी।

    5. शीतकालीन ओलंपिक खेलों का 9 फरवरी, 2018 को प्योंगचांग (दक्षिण कोरिया) में रंगारंग शुभारंभ हो गया। समारोह की खास बात यह रही कि 12 साल बाद दोनों कोरियाई देश यानी उत्तर और दक्षिण कोरिया ने एक ध्वज के तले मार्चपास्ट किया। दोनों देशों के खिलाड़ी संयुक्त कोरिया का प्रतिनिधित्व करने वाले नीले और सफेद झंडे को लिए हुए थे। इससे पहले तूरिन में 2006 में हुए शीतकालीन ओलंपिक में दोनों देशों ने एक झंडे के नीचे मार्चपास्ट किया था।

    6. चीन ने हाल ही में रूस से हासिल एसयू-35 लड़ाकू विमानों को दक्षिण चीन सागर में तैनात किया है। चीन के इस कदम को क्षेत्र में अमेरिकी हवाई और नौसैनिक गश्त को चुनौती माना जा रहा है। चीन की वायुसेना ने एक बयान जारी कर कहा कि हाल ही में दक्षिण चीन सागर के ऊपर संयुक्त युद्धक गश्त में हिस्सा लेने के लिए उसने अपने एसयू-35 लड़ाकू विमानों को भेजा था। इस क्षेत्र में अमेरिकी सेना भी समय-समय पर अपने युद्धपोत और लड़ाकू विमान भेजती रहती है। दरअसल, अमेरिका इस क्षेत्र में हवाई और नौ परिवहन की स्वतंत्रता पर जोर देता रहा है, जबकि चीन क्षेत्र पर अपना दावा जताता है। हालांकि वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रूनेई और ताईवान के अपने-अपने दावे हैं।

    7. अमेरिका में भारतीय मूल के राज शाह ने व्हाइट हाउस के प्रवक्ता के तौर पर अपने काम की शुरुआत कर दी है। उन्होंने पहली बार व्हाइट हाउस की नियमित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। ऐसा करने वाले वह पहले भारतवंशी बन गए हैं। 133 वर्षीय शाह व्हाइट हाउस के प्रमुख उप प्रेस सचिव हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस विभाग में भारतीय मूल के किसी व्यक्ति के लिए यह सर्वोच्च पद है।

    8. पश्चिम बंगाल में आठवीं सरकारी भाषा के रूप में ‘कुरुख’ को स्वीकृति दे दी गई है। इसके लिए बंगाल भाषा कानून में संशोधन किया गया है। मुख्य रूप से उरांव और किशान संप्रदाय के लोग यह भाषा बोलते हैं। बंगाल में बांग्ला के अलावा उर्दू, हंदी, नेपाली, सांउताली, ओडिया, अलचिकी और पंजाबी को सरकारी भाषा के रूप में मान्यता है। बंगाल के कुछ भागों में ‘कुरुख’ भाषा का प्रचलन है। ओडिशा, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, नेपाल व भूटान में भी इस भाषा को बोलने वाले लोग हैं। बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी लोग इस भाषा का प्रयोग करते हैं।


    9. देश को वैज्ञानिक, टेक्नोक्रैट व विषय विशेषज्ञ देने वाला आइआइटी कानपुर अब ग्लाइड पायलट भी तैयार करेगा। एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के छात्रों से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के युवा यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। प्रवेश के लिए नियम बनाए जा रहे हैं। शर्ते पूरी करने पर ग्लाइडर उड़ाने के प्रशिक्षण के लिए चुने हुए अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 50 घंटे का होगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी। उसमें सफल होने पर ग्लाइडर उड़ाने का लाइसेंस मिलेगा।

    10. दक्षिण कोरिया की पुलिस ने 75 लाख डॉलर (करीब 48.20 करोड़ रुपये) की कर चोरी मामले में सैमसंग के चेयरमैन ली-कुन को संदिग्ध के तौर पर नामजद किया है। ली-कुन के बेटे और सैमसंग के उत्तराधिकारी ली जे योंग को पिछले साल रिश्वत और भ्रष्टाचार के एक मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई थी.

    11. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआइ) ने सर्च इंजन गूगल पर 136 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है। भारतीय बाजार में अनुचित व्यापारिक व्यवहार अपनाने के लिए यह जुर्माना लगाया गया है। वर्ष 2012 में दायर की गई शिकायतों पर आदेश जारी करते हुए सीसीआइ ने कहा कि भरोसा तोड़ने वाले व्यवहार के लिए गूगल पर जुर्माना लगाया गया है। कारोबार के तरीके पर जुर्माना लगाने का यह मामला दुनिया भर में दुर्लभ माना जा रहा है। कंपनी पर आरोप है कि ऑनलाइन सर्च के बाजार में अग्रणी स्थिति होने के कारण गूगल सर्च में हेराफेरी कर रही है। सीसीआइ के आदेश के अनुसार वित्त वर्ष 2012-13, 2013-14 और 2014-15 के दौरान कंपनी को भारत में हुई कुल आय का पांच फीसद जुर्माना लगाया गया है।

    12. चीन ने सिक्किम के नाथुला मार्ग से भारतीय तीर्थयात्रियों को कैलास मानसरोवर यात्र की अनुमति बहाल कर दी है। पिछले साल डोकलाम विवाद के चलते चीन ने इस मार्ग को बंद कर दिया था। पिछले साल 2017 में नाथुला मार्ग से कैलास मानसरोवर की यात्र नहीं हुई थी, क्योंकि चीन सरकार ने प्रतिकूल हालात का हवाला देते हुए सुरक्षित और सुचारु तीर्थयात्र सुनिश्चित करने में असमर्थता जाहिर की थी।

    13. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पांच साल सश्रम जेल की सजा सुनाई है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि उनका राजनीतिक करियर खतरे में पड़ सकता है। वह चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित हो सकती हैं।

    14. मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 7 फरवरी, 2018 को ‘’मिलिंग कोपरा’’ की उचित औसत गुणवत्‍ता के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) 2017 के 6500 रूपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2018 के लिए 7500 रूपये प्रति क्विंटल करने की स्‍वीकृति दे दी है। ‘’बाल कोपरा’’ की उचित औसत गुणवत्‍ता के लिए भी न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य 2017 के 7685 रूपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2018 के लिए 7750 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। कोपरा के न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य से किसानों को उपयुक्‍त न्‍यूनतम मूल्‍य सुनिश्चित होने तथा नारियल की खेती में निवेश और इस प्रकार देश में उत्‍पादन और उत्‍पादकता बढ़ने की आशा है।

    15. भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन पिछले वर्ष 6.18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 100 मिलियन टन (एमटी) के आंकड़े को पार कर गया। भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन पिछले वर्ष 6.18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 100 मिलियन टन (एमटी) के आंकड़े को पार कर गया।
    16. सुश्री नीलम कपूर ने 7 फरवरी, 2018 को भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह 1982 बैच की भारतीय सूचना सेवा की अधिकारी हैं, इससे पहले इन्होंने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और फिल्म समारोह निदेशालय, श्रव्य और दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) और क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय (डीएफपी) की भी प्रमुख रहीं हैं।

    17. भारत ने 7 फरवरी, 2018 को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का परीक्षण किया। भारतीय सेना के सामरिक कमांड बल ने इस मिसाइल का सुबह 11:30 बजे ओडिशा में अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) से परीक्षण किया। सतह से सतह तक मार करने वाली इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है। स्वदेश निíमत नौ मीटर लंबी इस मिसाइल का वजन 4600 किलोग्राम है और यह किलोग्राम तक विस्फोटक ढोने की क्षमता रखती है। यह तरल एवं ठोस दोनों प्रकार के ईंधन से संचालित होती है।

    18. सुप्रीम कोर्ट ने गोवा में लौह अयस्क ख्रनन के दोबारा जारी किए गए सभी 88 लाइसेंस रद कर दिए। खनन कारोबारी 15 मार्च तक खनन जारी रख सकते हैं, लेकिन 16 मार्च से उन्हें पूरी तरह अपना काम बंद करना होगा।

    19. उत्तर प्रदेश में उन्नाव के बांगरमऊ ब्लॉक क्षेत्र में झोलाछाप द्वारा एक ही सुई के इस्तेमाल से 38 लोगों के एचआइवी संक्रमित होने का मामला सामने आया है। अभी तक 33 के ही पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

    20. राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने 7 फरवरी 2018 को गोमातेश्वर भगवान श्री बाहुबली स्वामी के महामस्तक अभिषेक महोत्सव 2018 का श्रवणबेलागोला में उद्घाटन किया। इस प्रतिमा का निर्माण कराने वाले गंग वंश के प्रधानमंत्री चामुंडराय और उनके गुरु ने सन 981 में यहां पहला अभिषेक किया था। उसके बाद हर बारह वर्ष पर अभिषेक की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी जारी है। भगवान बाहुबली, आदिनाथ ट्टषभदेव के पुत्र थे। यहीं चंद्रगिरि की एक गुफा में, अपने गुरु का अनुसरण करते हुए, सम्राट चन्द्रगुप्त ने भी सल्लेखना का मार्ग अपनाया और अपना शरीर त्याग किया।

    21. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 फरवरी, 2018 को कौशल विकास, व्यवसायिक शिक्षा तथा प्रशिक्षण में सहयोग पर ब्रिटेन तथा उत्तरी आयरलैंड के साथ समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी। इस समझौता ज्ञापन से व्यावसायिक शिक्षा तथा प्रशिक्षण और कौशल विकास के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग प्रगाढ़ बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। विदेशी देशों से सहयोग करने से भारतीय कौशल इको-प्रणाली मजबूत बनाने में मदद मिलेगी और इससे बेहतर रोजगार संभावनाओं के लिए युवा को कुशल बनाया जा सकेगा।

    22. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कानून प्रवर्तन प्रशिक्षण के लिए भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग-ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को 7 फरवरी, 2018 को मंजूरी प्रदान की। इस सहयोग-ज्ञापन पर अमेरिका के संघीय कानून प्रवर्तन प्रशिक्षण केन्द्र (एफएलईटीसी) और भारत के पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एण्ड डी) के बीच हस्ताक्षर किये जाने हैं। इस सहयोग-ज्ञापन से भारत-अमेरिका होमलैंड सुरक्षा संवाद के तत्वावधान में दोनों देशों के बीच सहयोग में बढ़ोत्तरी का मार्ग प्रशस्त होगा।

    23. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 फरवरी, 2018 को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) द्वारा ‘रोजगार और शांति तथा लचीलेपन संबंधी मर्यादित कार्य (संख्या 205)’ के मद्देनजर अनुमोदन के नये पत्र को संसद में पेश करने को मंजूरी प्रदान की। जून 2015 में जिनेवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के 106वें सत्र में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने इस अनुमोदन को स्वीकार किया था। भारत ने अनुमोदन को अपनाने का समर्थन किया था। आईएलओ के हर सदस्य देश के लिए यह जरूरी है कि वे document को अपने सक्षम प्राधिकार के सामने पेश करें।

    24. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 फरवरी, 2018 को आय पर कर के मामले में दोहरे कराधान को टालने तथा राजकोषीय अपवंचन रोकने के लिए भारत-चीन के बीच हुए समझौते में संशोधन करने वाले प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर और पुष्टि को मंजूरी दे दी है।

    25. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आर्थिक कार्य विभाग (भारतीय आर्थिक सेवा संवर्ग) तथा ऑस्ट्रेलिया सरकार के कोषागार के बीच 3 महीनों के सहयोग कार्यक्रम (Secondment Programme) के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की स्वीकृति दे दी है। कार्यक्रम के अंतर्गत ऑस्ट्रेलिया सरकार के कोषागार के एक अधिकारी को आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रलय को स्थानांतरित किया जाएगा तथा आर्थिक कार्य विभाग के भारतीय आर्थिक सेवा संवर्ग द्वारा नामित भारतीय आर्थिक सेवा के एक अधिकारी (उप सचिव/ निदेशक स्तर) को ऑस्ट्रेलिया सरकार के कोषागार को स्थानांतरित किया जाएगा। यह समझौता 3 महीनों के लिए है।

    26. जापानी वैज्ञानिकों ने उन उपायों की तलाश कर ली है जिससे बालों की संख्या बढ़ती है। इससे संबंधित शोध की अगुआई करने वाले योकोहामा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जूंजी फुकुडा ने बताया कि अध्ययन के दौरान दो प्रकार की कोशिकाओं को सिलिकॉन कंटेनरों में रखा गया ताकि बाल से संबंधित फोलिक या तत्वों को विकसित किया जा सके, जिससे बालों की उम्र ज्यादा होती है। उन्होंने बताया कि शोध टीम कुछ ही दिनों में 5,000 फोलिक विकसित करने में सफल रही, यह मात्र बाल को पुन: उगाने के लिए काफी है। बालों को पुन: उगाने में मददगार तत्व को तैयार करने में अभी जिस विधि का इस्तेमाल किया जा रहा है उससे एक बार में सिर्फ 50 फोलिक ही विकसित किए जा सकते हैं।

    27. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कार्यकारी अध्यक्ष यू.डी. साल्वी ने 5 फरवरी, 2018 को अपने एक निर्णय में मुरादाबाद में रामगंगा नदी के किनारे ई-अपशिष्ट संयंत्रें के अवैध संचालन पर रोक लगाने में असफल होने पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही जिलाधिकारी पर 50,000 रुपये की पर्यावरण क्षतिपूर्ति भी वसूलने का आदेश दिया।

    28. सरकार ने चीनी पर आयात शुल्क दोगुना करने का फैसला किया। अब चीनी पर 100 फीसद आयात शुल्क लगेगा। इतना ही नहीं चने पर आयात शुल्क बढ़ाकर 40 फीसद कर दिया है। घरेलू बाजार में चीनी और चने की गिरती कीमत को संभालने और किसानों को संरक्षण देने के लिए उठाया गया है।

    29. अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में पाकिस्तान को मिलने वाली गैर सैन्य सहायता को खत्म करने का एक बिल पेश किया गया। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान आतंकियों को सैन्य और खुफिया सहायता मुहैया कराता है। यह बिल अमेरिकी सांसद मार्क सैनफोर्ड और थॉमस मेसी ने पेश किया है। इसमें अमेरिका के विदेश विभाग और अमेरिकी एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएड) पर देश के करदाताओं की धनराशि पाकिस्तान को देने पर रोक लगाने का प्रस्ताव है।

    30. डेनमार्क के कोपेनहेगेन वैज्ञानिकों ने तीन दुर्लभ भू-धातुओं यूरोपियम, टेरबियम व डाइप्रोसियम को मिलाकर विश्व की सबसे सुरक्षित मार्किंग सिस्टम विकसित किया है जिससे नकली उत्पादों की पहचान की जा सकती है।

    31. भारतीय बागवानी अनुसंधान केंद्र ने ऐसे कीट विकसित करने में सफलता पाई है, जिनका इस्तेमाल पौधों और सब्जियों को हानिकारक कीटों से बचाने में किया जा सकेगा। भारतीय बागवानी अनुसंधान केंद्र ने जिस कीट को विकसित किया है, उसका नाम है ट्राइको ग्रेसा काइलोनिश। इन्हें रासायनिक कीटनाशकों के विकल्प के रूप में देऽा जा रहा है। रासायनिक कीटनाशक फलों-सब्जियों के माध्यम से इंसान के शरीर में पहुंच रोगों का कारक बन रहे हैं साथ ही पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

    32. मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने देश भर के 45000 स्कूलों में पढ़ने वाले दसवीं कक्षा के 20 लाख छात्रों के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन सर्वे (एनएएस) का दूसरा चरण लांच किया है। 5 फरवरी को लांच किए गए इस सर्वे में छात्रों की पढ़ने की क्षमता की जांच की जाएगी। इसमें 45000 से ज्यादा स्कूलों में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले 20 लाख छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। शिक्षा की हालत पर यह दुनिया में सबसे बड़ा मूल्यांकन है। पहले चरण में कक्षा तीन, पांच और आठ के करीब 20 लाख छात्रों का मूल्यांकन किया गया था।

    33. यात्रियों की आमद और रवानगी के लिहाज से दुबई एक बार फिर दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट रहा है। बीते 2017 में इस एयरपोर्ट के जरिये 8-82 करोड़ लोगों ने यात्र की। यह बात यूनाइटेड अरब अमीरात की सरकारी न्यूज एजेंसी डब्ल्यूएएम ने कही है। वर्ष 2016 में इसी एयरपोर्ट से 8-36 करोड़ लोगों ने यात्र की थी। तब भी यह दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट माना गया था।

    34. लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी और न्यूकासल यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट में बताया गया कि भारत के बाजारों में बिकने वाली हजारों दवाइयां भारत, अमेरिका या ब्रिटेन में रेग्युलेटेड ही नहीं हैं। यह पाया गया कि 2007 से 2012 के बीच भारत में बिके फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन के 118 फॉर्म्यूलेशंस के 64 प्रतिशत ड्रग्स सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन से अप्रूव्ड नहीं है

    35. अमेरिका की बेईवान झांग ने तीन गेमों तक चले मुकाबले में भारत की पीवी सिंधू को मात देते हुए पहली बार इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स खिताब अपने नाम किया। सिंधू ने पिछले साल यह खिताब अपने नाम किया था। सिंधू को झांग ने एक घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले में सिंधू को 21-18, 11-21, 22-20 से मात देते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

    36. यूएस आर्मी रिसर्च लैबोरटरी और ऑस्टिन स्थित द यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के शोधकर्ताओं ने ऐसी एआइ तकनीक विकसित कर ली है, जिसके जरिए रोबोट और कंप्यूटर प्रोग्राम मानव प्रशिक्षकों से बातचीत करने में सक्षम होंगे और इन रोबोट को सेना के लिए तैयार किया जा सकेगा। यानी वैज्ञानिकों की खोज से अब वो दिन दूर नहीं रह गया है, जब सीमाओं पर इंसानों के साथ रोबोट भी दुश्मनों से लोहा लेते हुए दिखाई देंगे। इसके लिए शोधकर्ताओं ने ट्रेनिंग एन एजेंट मैनुअली विआ इवैलुएटिव रीइनफोर्समेंट (टीएएमईआर) तैयार किया और फिर दल द्वारा एक नया एल्गोरिदम डीप टीएएमईआर तैयार की गई।

    37. उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों में 100-100 दिव्यांगजन को मुफ्त मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। केंद्र सरकार से मिलने वाले 25 हजार रुपये की अनुदान राशि के बाद इसके लिए आवश्यक 12 हजार की धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी। यही नहीं, दिव्यांगजन के लिए हर सोमवार को सर्टिफिकेट वितरण के लिए जिला अस्पतालों में कैंप लगाना अनिवार्य होगा।

    38. ब्राजील में यूनिवर्सिटी ऑफ साओ पालो के शोधकर्ताओं ने पहली बार कुछ बच्चों में आनुवंशिक रूप से जीका वायरस के बहुत अधिक संवेदनशील होने के साक्ष्यों का पता लगाया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इसके जरिए भविष्य में इस भयंकर बीमारी से लड़ने के लिए कारगर टीका विकसित करने में मदद मिल सकती है। अध्ययन में सामने आया कि छह से 12 फीसद बच्चों को यह वायरस उनकी मां से जन्मजात बीमारी के रूप से मिलता है। इसकी वजह उनकी माताओं का गर्भावस्था के दौरान इस वायरस से ग्रसित होना है। 1सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक, इस बीमारी में आंखें धंसने लगती हैं और मस्तिष्क के ऊतकों में कमी आने लगती है।

    39. कोलंबिया यूनिवर्सिटी इरविंग मेडिकल सेंटर (सीयूएमसी) के तंत्रिका विज्ञानियों (न्यूरोसाइंटिस्ट्स) ने चूहों के मस्तिष्क में ‘चिंता कोशिकाओं’ की पहचान करने में सफलता हासिल कर ली है। यह खोज इस लिहाज से अहम मानी जा रही है क्योंकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके जरिए तनाव और अवसाद जैसी बीमारियों का सामना कर रहे लोगों के लिए बेहतर उपचार को तलाशने में मदद मिल सकेगी। ये कोशिकाएं हिप्पोकैंपस नामक संरचना के अंदर तलाशी गई हैं। हिप्पोकैंपस मस्तिष्क में नई यादें संजोने में अहम भूमिका अदा करता है।

    40. कनाडा में ब्रिटिश काउंसल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक धरती का तापमान बढ़ने से कीड़ों का आकार छोटा हो रहा है। शोधकर्ताओं ने बीटल यानी गुबरैला पर किए शोध केआधार पर ये बात कही है। ये माना जा सकता है कि मौसम में हो रहा बदलाव जैसे कि ग्लोबल वॉमिर्ंग दुनिया के सबसे छोटे जीवों में से एक, कीड़ों के आकार को भी छोटा कर रहे हैं। कीड़ों में हो रहे बदलावों को तीन तरह से देखा जा सकता है। दूसरी जगह पर विस्थापित होने, जीवन चरणों में बदलाव होना और आकार घटना।
    41. संयुक्त राष्ट्र निगरानी दल की गोपनीय रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के के मुताबिक प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया ने कई तरह की वस्तुओं के निर्यात से वर्ष 2017 में 20 करोड़ डॉलर (करीब 1300 करोड़ रुपये) कमाए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध कमेटी के समक्ष रखी गई इस रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया ने रूस, चीन, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और वियतनाम को मुख्य रूप से वस्तुओं की आपूर्ति की।

    42. विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘एक्जाम वैरियर्स’ का विमोचन 3 फरवरी, 2018 को किया जो कि परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रें के लिए लिखी गयी है।

    43. इंडोनेशिया का स्वास्थ्य मंत्रलय समलैंगिकता को मानसिक बीमारी की श्रेणी में शामिल किया है।

    44. रूस की एनर्जिया अंतरिक्ष कंपनी पर्यटकों को वर्ष 2019 तक अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन ले जाने की योजना पर काम कर रही है। इस योजना के तहत पांच से छह पर्यटकों को 10 दिन के लिए अंतरिक्ष की सैर कराया जाएगा।

    45. अमेरिकी वायुसेना के प्रमुख (चीफ ऑफ स्टाफ) डैविड एल- गोल्डफीन ने 3 फरवरी, 2018 को ‘मेड इन इंडिया’ हल्का लड़ाकू विमान ‘तेजस’ को उड़ाया। उन्होंने इसे जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर उड़ाया। तेजस उड़ाने वाले गोल्डफीन प्रथम विदेशी सेना प्रमुख व प्रथम अमेरिकी सेना प्रमुख हैं।

    46. अमेरिका का एसएम-3 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का 31 जनवरी, 2018 को हवाई द्वीप पर किया गया परीक्षण असफल रहा। जिस एसएम-3 मिसाइल का पुन: परीक्षण असफल हुआ है, उसे अमेरिका और जापान की नौसेनाएं इस्तेमाल करती हैं। यह इंटरसेप्ट मिसाइल मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल को रोकने के लिए तैनात है।

    47. ब्रिटेन की सरकार सिख सैनिकों के बलिदान और योगदान के सम्मान में राष्ट्रीय स्मारक बनाने पर सहमत हो गई है। सिख सैनिकों ने ब्रिटेन और उसके सहयोगियों के लिए दो विश्व युद्धों में हिस्सा लिया था। इन युद्धों में करीब 83,000 सिख सैनिकों की जान गई थी और करीब 100,000 घायल हो गए थे। ब्रिटेन के समुदाय मंत्री साजिद जाविद ने 30 जनवरी, 2018 को लंदन में सिख सैनिकों के लिए नए स्मारक को समर्थन देने की घोषणा की।

    48. पृथ्वी के मैग्नेटोस्फेयर की जानकारी जुटाने के लिए लांच किया गया इमेज (इमेजर फॉर मैग्नेटोपॉज-टू-ऑरोरा ग्लोबल एक्सप्लोरेशन) सेटेलाइट खोने के एक दशक बाद मिल गया है। मैग्नेटोस्फेयर अंतरिक्ष का वह हिस्सा है जो पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से नियंत्रित होता है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने सेटेलाइट से दोबारा संपर्क होने की पुष्टि की है। खगोलविदों के मुताबिक इमेज का मुख्य कंट्रोल सिस्टम अब भी काम कर रहा है. नासा ने इमेज को 25 मार्च 2000 को लांच किया था।

    49. केंद्रीय सांख्यकीय कार्यालय (सीएसओ) ने वर्ष 2015-16 के दौरान आर्थिक विकास दर का अनुमान 8 फीसद से बढ़ाकर 8.2 फीसद कर दिया है जबकि वर्ष 2016-17 का विकास अनुमान 7.1 फीसद पर पूर्ववत रखा है।

    50. प्रोफेसर ईरोल डिसूजा को 31 जनवरी, 2018 को को भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (आइआइएम-ए) का निदेशक नियुक्त किया गया। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस पद पर उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए की गई है। वर्तमान में वह संस्थान के प्रभारी निदेशक थे। प्रो. डिसूजा दो सितंबर, 2001 को प्रोफेसर के रूप में इस संस्थान से जुड़े थे।

    51. हरिद्वार स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में जल्द ही एक नए पाठ्यक्रम की शुरुआत होने जा रही है, जो योग और ताई ची का मिला-जुला रूप होगा। इसके लिए देवसंस्कृति विश्वविद्यालय और चीन के कुनमिंग स्थित यूनान मिंजू विश्वविद्यालय के बीच 31 जनवरी, 2018 को एमओयू साइन हुआ। साथ ही विवि परिसर में ताई ची केंद्र का अनावरण भी हुआ, जो चीन से बाहर खुलने वाला प्रथम केंद्र है। ताई ची एक चीनी मार्शल आर्ट पद्धति है, जो ¨यग और यांग को आधार मानकर मानवीय क्षमताओं को असरदार बनाती है.



  1. केंद्र की परंपरागत कृषि योजना के तहत अगले तीन वर्षो में उत्तराखंड में 10 हजार क्लस्टरों में जैविक कृषि के लिए 1509 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए 300 फार्म मशीनरी बैंक भी स्वीकृत किए गए हैं।

  2. उत्तर प्रदेश के राज्य परिवहन निगम के बसों में ‘डिजिटल ईटीएम’ की सुविधा आरंभ होगी। इस नई तकनीक में यात्रियों को हाईटेक सहूलियत मुहैया कराई जाएंगी। डेबिट व क्रेडिट कार्ड यदि नहीं हैं तो भी यात्री बायोमीट्रिक ऑप्शन से किराया अदा कर सकेंगे।

  3. छत्तीसगढ़ के राजकीय वृक्ष साल (सरई) के रोपण में दीमक की बांबी की उपयोगिता की चर्चा अंतरराष्ट्रीय विज्ञान जगत में हो रही है। बांबी के जरिए साल वृक्ष के फिर से उत्पादन पर किया गया रिसर्च अमेरिकी साइंस जर्नल में प्रकाशित होगा। साल के बीज त्वचा के संपर्क में आते ही सूख जाते हैं। आदिवासी इसके रोपण के लिए बीज को पंख या लकड़ी से उठाते हैं।

  4. वायु की शुद्धता के लिए पांच साल तक अभियान चला चुका चीन अब 2020 तक स्मॉग को खत्म करने का अभियान चलाएगा।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *