करेंट अफेयर्स वनलाइनर (11-20 फरवरी 2018)

  1. आस्ट्रलिया के जॉर्डन थॉम्पसन ने यूकी भांवरी को 7-5, 3-6, 7-5 से पराजित कर चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2018 का पुरुष एकल खिताब जीता।

  2. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से जुड़े मुद्दे व स्वच्छ वायु के वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए आइआइटी दिल्ली ने शोध केंद्र स्थापित किया है। सेंटर ऑफ एक्सलेंस फॉर रिसर्च ऑन क्लीन एयर (सीईआरसीए) नाम से स्थापित किए गए इस केंद्र का उद्घाटन 16 फरवरी, 2018 को दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने किया। यह शोध केंद्र दिल्ली के लैंडफिल स्थलों पर जमा हुए कचरे के ढेर का निस्तारण ऽोजने में भी मदद करेगा

  3. भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सहयोग से किए जा रहे अनुसंधान के अनुसार छत्तीसगढ़ की तीन औषधीय धान प्रजातियों लाइचा, गठवन और महाराजी में फेफड़े एवं स्तन कैंसर की कोशिकाओं को खत्म करने के गुण पाए गए हैं। इनमें लाइचा प्रजाति कैंसर की कोशिकाओं की वृद्धि रोकने और उन्हें खत्म करने में सर्वाधिक प्रभावी साबित हुई है। ये तीनों प्रजातियां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संगृहीत जर्मप्लाज्म से ली गई हैं।

  4. दो महिलाओं समेत छह भारतवंशी अमेरिकी बिल गेट्स कैंब्रिज स्कॉलरशिप के लिए चुने गए हैं। अमेरिका से 35 छात्रों का इस प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की तरफ से 21 करोड़ डॉलर (करीब 1352 करोड़ रुपये) की कुल छात्रवृत्ति दी जाती है। इसका मकसद दुनिया भर के प्रतिभावान ग्रेजुएट छात्रों को यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज में पढ़ाई के लिए समर्थ बनाना है।

  5. एक साथ चुनाव कराने की दिशा में पहल करते हुये मध्य प्रदेश मने राज्य के सभी स्थानीय निकायों (सहकारिता को छोड़कर) के चुनाव एक साथ कराने की घोषणा की है।

  6. उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने महाभारत सर्किट का कांसेप्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया, ताकि इसे स्वदेश दर्शन योजना में शामिल किया जा सके। उत्तराखंड के देहरादून के जनजातीय जौनसार बावर क्षेत्र में पांडवकालीन लाखामंडल से पुरोला तक महाभारत सर्किट प्रस्तावित है।

  7. जापान सरकार ने कर्मचारियों को 70 साल तक काम करने की अनुमति दी है। ऐसे देश में घटते जन्म दर व बढ़ती जीवन प्रत्याशा के चलते कामगारों की घटती संख्या के आलोक में लिया गया है।

  8. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दखल देने के मामले में 13 रूसी नागरिकों के साथ तीन कंपनियों पर आरोप तय किए गए हैं। इनमें से तीन लोग बैंक के साथ फर्जीवाड़ा करने के भी आरोपित हैं। इस मामले को देख रहे विशेष अभियोजक रॉबर्ट मुलर ने ग्रैंड जूरी को रिपोर्ट सौंप दी। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि सोची समझी रणनीति के तहत अमेरिका के खिलाफ ‘सूचना युद्ध’ चलाया गया था।

  9. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के हब्बल अंतरिक्ष टेलिस्कोप ने वरुण (Neptune) ग्रह की रहस्यमयी आंधी की तस्वीरों को कैद किया है। माना जा रहा है कि इसकी दुगर्ंध सड़े हुए अंडों के समान है और यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। हब्बल टीम के मुताबिक नासा के वॉयजर 2 अंतरिक्षयान ने ग्रह की इस अत्याधिक अंधकारपूर्ण आंधी का पता पहली बार 1980 के अंतिम महीनों में लगाया था।

  10. बैंकिंग सेक्टर में प्रवासी भारतीयों की बढ़ती अहमियत को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने कोच्चि में अपना पहला व इकलौता ग्लोबल एनआरआइ सेंटर खोला है। यहां बैंक के हर एनआरआइ ग्राहक की सभी जरूरतों को एक ही जगह से पूरा करने की व्यवस्था है। देश के विभिन्न शहरों में फैले एसबीआइ के एनआरआइ सेंटर इस केंद्र से जुड़े होंगे.

  11. चांद पर फिर से उपग्रह भेजने का स्वदेशी अभियान यानी चंद्रयान-2 को इसी साल अप्रैल में प्रक्षेपित किया जाएगा। भारत के चंद्रयान-1 अभियान ने ही पहली बार चांद पर पानी की खोज की थी। चंद्रयान-2 इसी अभियान का विस्तार है। यह अभियान मानव को चांद पर उतारने जितना ही अच्छा है। भारत के दूसरे चंद्रयान अभियान की लागत करीब 800 करोड़ रुपये है। यह यान चंद्रमा के अब तक अछूते रहे दक्षिणी ध्रुव के राज खंगालेगा। चंद्रयान-2 इसरो का पहला ऐसा यान है जो किसी दूसरे ‘ग्रह’ की जमीन पर अपना यान उतारेगा।

  12. तिब्बती नववर्ष लोसर 16 फरवरी, 2018 को शुरू हो गया। नए साल (2145) का जश्न निर्वासित तिब्बत सरकार के मुख्य केंद्र धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। लोसर के पहले दिन दलाईलामा टेंपल में विशेष पूजा व प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसमें निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. लोबसांग सांग्ये सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।

  13. दुनिया में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर महिला का बच्चे को स्तनपान कराना। हालांकि इस महिला ने बच्चे को जन्म नहीं दिया है। माउंट सिनाई स्थित इकॉन स्कूल ऑफ मेडिसिन के डॉक्टरों के अनुसार, साढ़े तीन महीने के इलाज के बाद 30 वर्षीय ट्रांसजेंडर महिला बच्चे को छह सप्ताह तक प्राकृतिक रूप से स्तनपान करा सकेगी।1यह सफलता हासिल करने के लिए डॉक्टरों ने महिला के हार्मोन स्तर में बदलाव किए और उसके शरीर को स्तनपान कराने लायक बनाया।

  14. उत्तरी मेक्सिको के लापाज में बाजा कैलिफोर्निया प्रायद्वीप स्थित समुद्र तट पर 21 डॉल्फिन मृत मिली हैं। पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये सभी डॉल्फिन की ही एक प्रजाति बॉटलनोज के हमले का शिकार हुई हैं। डॉल्फिन स्वभाव से शांत होती हैं, लेकिन इसकी बॉटलनोज प्रजाति हमलावर प्रकृति की होती है। कई बार वह अन्य जीवों पर हमला कर उन्हें मार भी डालती है।

  15. हिमाचल में टोंस नदी पर प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित किशाऊ बांध के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। किशाऊ बांध प्रोजेक्ट अरसे से लटका था, लेकिन अब केंद्र, हिमाचल और उत्तराखंड में एक ही पार्टी की सरकार होने के कारण इसकी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने में तेजी आएगी।

  16. नॉर्वे के 35 साल के अकसेल लुंड स्वीनडल एल्पाइन स्कीइंग चैंपियन बने। उन्होंने डाउनहिल रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया, जो डाउनहिल में नॉर्वे की ओर से पहला स्वर्ण पदक है। वे ओलंपिक खेलों का सबसे उम्रदराज एल्पाइन विजेता हैं।

  17. रेल मंत्रालय ने अपने सभी मंडलों को ए1, ए और बी श्रेणी के रेलवे स्टेशनों पर सभी ट्रेनों की रिजर्व बोगियों में रिजर्वेशन चार्ट नहीं लगाने को कहा है। यह पायलट प्रोजेक्ट एक मार्च से छह महीने के लिए चलेगा। चार्ट को प्लेटफार्म पर लगाना और डिजिटल डिस्प्ले जारी रहेगा। यात्रियों से होने वाली आय के आधार पर रेलवे अपने स्टेशनों को सात श्रेणियों ए1, ए, बी, सी, डी, ई और एफ में बांटता है। इसके 17 मंडल हैं। इससे पहले आरक्षित बोगियों में रिजर्वेशन चार्ट नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, मुंबई सेंट्रल, चेन्नई सेंट्रल, हावड़ा और सियालदाह स्टेशनों पर चार्ट लगाने बंद किए गए थे। ऐसा करने का मकसद पेपरलेस वर्किग है। प्रत्येक खंड में इससे कागज पर खर्च होने वाले 60 लाख रुपये बचेंगे।

  18. अमेरिका के फ्लोरीडा प्रांत में 14 फरवरी, 2018 को पार्कलैंड के मार्जरी स्टोनमैन डगलस हाईस्कूल से निकाले गए एक छात्र ने 17 छात्रें और शिक्षकों को गोली मार दी। अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी की यह दूसरी सबसे बड़ी घटना बताई जा रही है। गोलीबारी करने वाले 19 वर्षीय पूर्व छात्र की पहचान निकोलस क्रूज के रूप में की गई है।

  19. पाकिस्तान अपने पुराने रुख से पलटते हुए सऊदी अरब के साथ हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत इस खाड़ी देश में सैनिकों को तैनात करने की घोषणा की है। सऊदी अपने पड़ोसी देश यमन में साल 2015 से छिड़े गृहयुद्ध में शामिल है। तभी से वह पाकिस्तान पर सैनिकों को भेजने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन पाकिस्तान ने यह कहकर मना कर दिया था कि वह किसी क्षेत्रीय लड़ाई में तीसरा पक्ष नहीं बनना चाहता है।

  20. नशीली दवाओं के दुरुपयोग में फंसे लोगों की अब हर घर से पहचान होगी। सरकार ने ऐसे लोगों का पता लगाने के लिए देशभर में बड़े पैमाने पर सर्वेक्षण शुरू किया है। इसके पहले चरण में पंजाब और मिजोरम के सभी जिलों सहित देश के 185 जिलों को शामिल किया गया है। पहले चरण का सर्वेक्षण जोर-शोर से जारी है, जो अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। सरकार का दावा है कि ऐसे लोगों की पहचान के बाद पुनर्वास का काम होगा।

  21. मरुस्थल क्षेत्रों के संबंध में राजस्थान जल क्षेत्र पुनर्निर्माण परियोजना के लिए भारत ने 13 फरवरी, 2018 को न्यू डेवेलपमैंट बैंक (एनडीबी) के साथ 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर के दूसरे ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर एनडीबी द्वारा स्वीकृत ऋण की पहली किस्त है। उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के लिए बहु-अंशी वित्त पोषण सुविधा के तहत 345 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण का प्रावधान किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य रिसाव, जल संरक्षण और पानी की गुणवत्ता बढ़ाने के संबंध में 1958-63 के दौरान 648 किलोमीटर लंबी इंदिरा गांधी नहर प्रणाली को दुरुस्त करना है।

  22. ब्रिटिश अभिनेत्री मिन्नी ड्राइवर ने ‘ऑक्सफेम इंटरनेशनल’ के ब्रांड एंबेसडर पद से खुद को हटा लिया है। वह करीब 20 सालों से इस संस्था के धर्मार्थ कार्याे को बढ़ावा दे रही थीं। ड्राइवर ने यह फैसला हाल ही में संस्था से जुड़े सेक्स स्कैंडल के सामने आने के बाद लिया है। इस तरह वह पहली सेलिब्रिटी बन गई हैं जिसने इस संस्था से नाता तोड़ा है।

  23. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से जुड़े विवाद में भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का नाम भी शामिल है। इजरायली मीडिया के अनुसार टाटा ने अरबपति कारोबारी अर्नन मिचान के साथ मिलकर इजरायल-जॉर्डन सीमा पर मुत्तफ़ व्यापार क्षेत्र बनाने के प्रोजेक्ट पर कार्य किया। क्षेत्र के सुरक्षा महत्व की अनदेऽी करके सरकार ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। सरकार ने यह कार्य मिचान और टाटा को बड़ा फायदा पहुंचाने के लिए किया।

  24. केरल के कोचीन शिपयार्ड में 13 फरवरी, 2018 को हुए धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई। ओएनजीसी के पोत सागर भूषण को रिपेयर करने का काम चल रहा था। कोचीन शिपयार्ड (सीएसएल) में यह पोत सात दिसंबर 2017 से खड़ा है।

  25. केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के दो संग्रहालय नाने का फैसला लिया है। इनमें से एक दिल्ली में जबकि दूसरा कोलकाता में बनना तय हुआ है। नेताजी की उपलब्धियों और देश के प्रति योगदान से लोगों को परिचित कराने के लिए संग्रहालय निर्माण का फैसला लिया गया है।

  26. निजी क्षेत्र की अग्रणी स्टील निर्माता कंपनी टाटा स्टील लिमिटेड को छठी बार दुनिया में सर्वोच्च कारोबारी नैतिकता का पालन करने वाली कंपनी के खिताब से नवाजा गया है। अमेरिकी थिंक टैंक एथिस्फेयर इंस्टीट्यूट के मुताबिक दुनियाभर की 135 सर्वोच्च कारोबारी नैतिकता का पालन करने वाली कंपनियों में भारत की एकमात्र दूसरी कंपनी विप्रो लिमिटेड है, जो आइटी सेवा मुहैया कराती है।

  27. केन्‍द्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री श्री राधामोहन सिंह ने 13 फरवरी, 2018 को मोतिहारी में पूर्वी चंपारण जिले के प्रथम डेयरी संयंत्र की आधारशिला रखी। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि भारत दूध का प्रमुख उत्‍पादक है और वह पिछले दो दशकों से वैश्विक स्‍तर पर नंबर वन पायदान पर विराजमान है। दूध उत्‍पादन साठ के दशक के लगभग 17-22 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2016-17 में 165.4 मिलियन टन के अत्‍यंत उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया है। वर्ष 2013-14 के मुकाबले वर्ष 2016-17 में दूध उत्‍पादन में 20.12 प्रतिशत की उल्‍लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। 2016-17 के दौरान प्रति व्‍यक्ति दुग्‍ध उपलब्‍धता में 15.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2013-14 में प्रति व्‍यक्ति दुग्‍ध उपलब्‍धता 307 ग्राम थी, जो 2016-17 में बढ़कर 355 ग्राम हो गई है

  28. केन्‍द्रीय ऊर्जा तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री आर के सिंह ने 13 फरवरी, 2018 को नई दिल्ली में संचालन और रखरखाव पर आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन–भारतीय ऊर्जा प्रतिष्ठान 2018 का उद्घाटन किया।

  29. मुथूट ग्रुप ने मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। पद्म विभूषण अमिताभ बच्चन अब समूह के सभी राष्ट्रीय अभियानों में प्रतिनिधित्व करेंगे।

  30. अमेरिका स्थित एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी वैज्ञानिकों ने ऐसे नैनो रोबोट विकसित किए हैं जो ट्यूमर को नष्ट कर कैंसर का इलाज करने में सक्षम हैं। बाल से हजार गुना छोटे आकार के ये रोबोट शरीर में प्रवेश कर ट्यूमर में रक्त के प्रवाह को रोक देते हैं। इससे ट्यूमर कुछ ही समय में पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं। शोधकर्ताओं ने इस तकनीक का चूहों पर सफल और सुरक्षित परीक्षण किया है। उम्मीद की जा रही है कि अब आगे इसका प्रयोग मनुष्य को होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर के इलाज में किया जा सकेगा।

  31. प्रसिद्ध कन्नड़ लेखक चंद्रशेखर कंबार साहित्य अकादमी के नए अध्यक्ष चुने गए। 12 फरवरी, 2018 को को इस पद के लिए पहली बार गुप्त मतदान कराया गया। अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर कंबार को 89 मतों में से 56 हासिल हुए। लेखिका प्रतिभा रॉय को 28 मत मिले। वहीं मराठी लेखक भालचंद्र नेमाड़े को मात्र तीन वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर माधव कौशिक 58 मतों के साथ विजयी रहे। नंद किशोर पांडेय दूसरे स्थान पर रहे।

  32. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने हाल ही में किए गए एक में निष्कर्ष निकाला है कि बैरन आइलैंड ज्वालामुखी से 2017 में जो लावा निकला था वह दरअसल 2005 के ज्वालामुखी विस्फोट का ही सिलसिला है। ध्यान रहे कि बैरन आइलैंड भारत और दक्षिण एशिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है। यह पोर्ट ब्लेयर से 135 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। इस ज्वालामुखी में पहला बड़ा विस्फोट 1787 में हुआ था। करीब 150 वर्ष तक शांत रहने के बाद यह 1991 में फिर फटा था। तब से इस ज्वालामुखी में बीच-बीच में सक्रियता दिख रही है। ताजा गतिविधि की जानकारी वैज्ञानिकों ने जनवरी 2017 में दी थी।

  33. बच्चों को होने वाली 193 आनुवांशिक बीमारियों की जांच अब एक आसान डीएनए स्क्रीनिंग टेस्ट से हो सकेगी। टेस्ट विकसित करने वाले अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इसे ‘सेमा 4 नेटालिस’ नाम दिया है। इस टेस्ट से मिर्गी, मांसपेशियों के क्षय और कैंसर जैसी बीमारियों का पता आसानी से लगाया जा सकेगा।

  34. सर्वोच्च न्यायालय ने दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में सालाना होने वाली भैंसा दौड़ (कामबाला) पर अंतरिम रोक लगाने से मना कर दिया। 12 फरवरी, 2018 को को जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की दो सदस्यीय पीठ ने पशु अधिकार संगठन पीपुल्स फॉर द इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स (पेटा) की ओर से दायर याचिका पर अंतिम सुनवाई की। उत्सव आयोजन के पक्ष में राज्य मंत्रिमंडल ने पिछले वर्ष 28 जनवरी को पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम में संशोधन का फैसला लिया था। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के तटीय जिले उडुपी, दक्षिण कन्नड़ और उत्तरी कर्नाटक के हिस्सों में बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन होता है। कामबाला दौड़ का आयोजन नवंबर और मार्च के बीच होता है। इसमें भैंसे की जोड़ी को हल बांधने वाले पट्टे से बांधा जाता है। एक आदमी उसे थामे रहता है। फिर उन्हें दौड़ाया जाता है। इस दौड़ में सबसे तेज भागने वाली जोड़ी विजयी होती है। अच्छी फसल के लिए इसका आयोजन किया जाता है।

  35. न्यू वेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई दुनिया के 15 सबसे अमीर शहरों में से एक है। मुंबई की कुल संपति 950 बिलियन डॉलर (करीब 61 लाऽ करोड़ रुपये) आंकी गई है और यह इस सूची में 12वें स्थान पर है। दुनिया के सबसे अमीर शहरों की इस सूची में 3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 193 लाऽ करोड़ रुपये) की संपति के साथ न्यूयॉर्क पहले नंबर पर है।

  36. लंदन के टेम्स नदी में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का बम मिला। इसके कारण 12 फरवरी, 2018 को हवाई सेवाएं प्रभावित हुयी। बम का वजन 500 किलोग्राम है।

  37. चीन ने स्टील्थ फाइटर प्लेन जे-20 वायुसेना में शामिल कर लिया गया है और अब वह युद्धक गतिविधियों में भाग लेने के लिए तैयार है। चौथी पीढ़ी के इस लड़ाकू विमान को अमेरिकी एफ-22 और एफ-35 विमानों का चीनी जवाब माना जा रहा है। विश्लेषकों के अनुसार जे-20 दो तरह की भूमिकाएं निभाने में सक्षम है। इससे हवा से हवा में युद्ध लड़ा जा सकेगा, साथ ही आकाश से जमीन पर भी हमला किया जा सकेगा।

  38. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने छोटे और सीमांत किसानों के 50 हजार रुपये तक के कर्ज माफ कर दिए। युवाओं के लिए एक लाख से ज्यादा सरकारी भर्तियों की घोषणा की और प्रदेश की जनता पर कोई नया कर न लगाते हुए 650 करोड़ रुपये की कर राहत दी।

  39. हादसों की वजह जानने के लिए रेलवे अब एयरलाइनों की तरकीब अपनाएगा। इसके तहत लोको पायलट केबिन में विमानों की भांति ब्लैक बॉक्स लगाए जाएंगे। इससे ड्राइवर की बातचीत और कार्यप्रणाली की आडियो-विजुअल रिकार्डिग के जरिये दुर्घटना के कारणों का पता लगाया सकेगा।

  40. डाक विभाग सबसे पहले रसगुल्ला बनाने वाले पर विशेष कवर लाने जा रहा है। विभाग ने सर्वप्रथम रसगुल्ला बनाने वाले पश्चिम बंगाल के दिवंगत हलवाई नवीन चंद्र दास पर एक विशेष कवर लाने का फैसला किया है। दास ही वे शख्स थे जिन्होंने 19 वीं शताब्दी में रसगुल्ले की खोज की थी। अब विभाग ने इस मिठाई को जन-जन तक पहुंचाने के मकसद से डाक टिकट जारी करने का फैसला लिया है। पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध मिठाई रसगुल्ले की उम्र 150 साल हो गई है। बीते साल ही रसगुल्ला पर ओड़िशा से बंगाल की लड़ाई चली और आखिरकार बंगाल को इस मिठाई के लिए भौगोलिक पहचान (जीआइ) टैग हासिल हुआ।

  41. ओरेगॉन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने विज्ञान में कमजोर छात्रों के लिए चार इंटरेक्टिव आनलाइन विज्ञान इकाइयों की शुरुआत की। इन पर कंप्यूटर और टैबलेट के जरिये नजर रखी जा सकती थी। कुछ महीनों के बाद इन इकाइयों में आने वाले करीब 2300 छात्र और 71 शिक्षकों का टेस्ट लिया गया तो पाया गया कि सभी में विज्ञान के बारे में जानकारी बढ़ी है। पहले से विज्ञान में पिछड़ रहे छात्रों में ज्यादा बेहतर परिणाम देखने को मिला। शोधकर्ताओं ने बताया कि इस इकाई का हिस्सा बनने के बाद इनके ज्ञान में करीब 18 फीसद अंक का इजाफा देखने को मिला।

  42. वैज्ञानिकों ने लकड़ी को 10 गुना अधिक मजबूत बनाने का एक सस्ता तरीका खोजा है। इस लकड़ी का प्रयोग कारों, विमानों और भवनों में किया जा सकता है। अमेरिका में कॉलेज पार्क स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड (यूएमडी) के प्रोफेसर लियांगबिंग हू का कहना है कि लकड़ी को संवर्धित करने के नए तरीके से लकड़ी कुदरती लकड़ी से 12 गुना ज्यादा सुदृढ़ और 10 गुना ज्यादा सख्त हो जाती है।

  43. ग्लोबल वार्मिंग की वजह से जिस तुवालू के क्षेत्रफल की कमी का अनुमान लगाया जा रहा था, वास्तव में उसके क्षेत्रफल में तीन प्रतिशत की वृद्धि हो गयी है। तुवालू प्रशांत महासागर में आस्ट्रेलिया के उत्तर पूर्व में स्थित है।

  44. भारत के तैराक रोहन मोरे ओशियन सेवन चैलेंज पूरा करने वाले दुनिया के सबसे युवा स्विमर बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 32 साल की उम्र में किया। रोहन ने 11 फरवरी, 2018 को सबसे कम उम्र में ओशियन सेवन चैलेंज पूरा कर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले रोहन एशिया के पहले शख्स बन गए हैं। महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले रोहन ने सातवें चैलेंज के तौर पर न्यूजीलैंड के कुक स्ट्रेट को पार करने के बाद तिरंगा फहराया। रोहन से पहले दुनिया के आठ लोग ही ओशियन चैलेंज पूरा कर सके हैं। रोहन ने कुक स्ट्रेट में करीब 22 किमी दूरी को 8 घंटे 37 मिनट में तैरकर पूरा किया।

  45. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआइएमपीएलबी) ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सुलह का फामरूला देने वाले मौलाना सैयद सलमान हुसैनी नदवी को एक्जिक्यूटिव मेंबर के पद से बर्खास्त कर दिया।

  46. प्रधानमंत्री को ‘द ग्रांड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलीस्तीन’ से सम्मानित किया गया. विदेशी अतिथियों को दिये जाने वाला यह सर्वोच्च फिलीस्तीन सम्मान है। इससे पहले सऊदी अरब के शाह सलमान, बहरीन के राजा हमद और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को यह सम्मान दिया जा चुका है।

  47. पाकिस्तान की वरिष्ठ अधिवक्ता और मानवाधिकार कार्यकर्ता असमा जहांगीर का 11 फरवरी, 2018 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 साल की थीं। जहांगीर हमेशा से पाकिस्तानी सेना और आइएसआइ के खिलाफ मुखर रहीं। उन्होंने पाकिस्तान की राजनीति में सेना की भूमिका के खिलाफ आवाज उठाई। जहांगीर का जन्म 27 जनवरी 1952 को लाहौर में हुआ था। वह सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष रहीं। जहांगीर पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग के संस्थापक सदस्यों में थीं। वह आयोग की अध्यक्ष भी रहीं। जिया उल हक के सैन्य शासन के समय उन्होंने लोकतंत्र की स्थापना के लिए आंदोलन किया था। इस कारण 1983 में उन्हें जेल भी हुई। मानवाधिकार के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 1992 में उन्हें अमेरिकन बार एसोसिएशन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स अवार्ड से नवाजा गया था। उन्हें 1995 में रेमन मैग्सेसे अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

  48. स्वीडन की कालरेटो काला ने 10 फरवरी, 2018 को प्योंगचांग का पहला स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल किया। काला ने महिलाओं की 7.57.5 क्रॉस कंट्री स्काइथलॉन खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। 30 वर्षीय काला का यह तीसरा ओलंपिक स्वर्ण है। उन्होंने इससे पहले 2010 में 10 किलोमीटर फ्रीस्टाइल में और 2014 में चार गुणा पांच किलोमीटर रिले में सुनहरी सफलता हासिल की थी। वहीं, नॉर्वे की सोची शीतकालीन ओलंपिक के चैंपियन मारित बॉर्जेन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जबकि फिनलैंड की कृष्टा पारमाकोस्की ने तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

  49. मध्य प्रदेश के जिला अस्पतालों में चादर-तकिया हर दिन अलग-अलग रंग के रखे जाएंगे। भोजन के मीनू की तरह हर दिन के लिए रंग तय कर दिए जाएंगे। प्रदेशभर में किसी दिन पिंक डे होगा तो किसी दिन ग्रीन डे। कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश ऐसा करने वाला देश का दूसरा राज्य बनने जा रहा है। हफ्ते के सात दिन के लिए सात अलग-अलग रंग के चादर खरीदे जाएंगे। हर दिन अलग रंग का चादर बिछाया जाएगा। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की तरफ से यह तय किया जाएगा कि किस दिन, किस रंग की चादर बिछाई जाएगी। अस्पतालों की क्वालिटी सुधारने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) और कायाकल्प योजना शुरू की है।

  50. राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने 10 फरवरी, 2018 को हरियाणा के सोनीपत में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM-एनआईएफटीईएम), सोनीपत के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

  51. भारत एवं दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच खेले गये तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला भारत ने 2-1 से जीता। 10 फरवरी, 2018 को दक्षिण अफ्रीका के पॉचेफस्ट्रूम में खेले गये अंतिम मैच में भारत को पराजय का सामना करना पड़ा।
  52. पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग, महिला क्रिकेटर कारेन रोल्टन और पूर्व टेस्ट बल्लेबाज नॉर्म ओ नील को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक टेस्ट और वनडे मैच खेलने वाले पोंटिंग दोनों प्रारूपों में अपने देश के शीर्ष स्कोरर हैं। उन्होंने 168 टेस्टों में 51.85 के औसत से 41 शतक सहित 13,378 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में उनके नाम 375 मैचों में 42.03 के औसत से 13,704 रन दर्ज हैं जिसमें 30 शतक शामिल हैं।

  53. न्यूजीलैंड क्रिकेट को ऑस्ट्रेलिया पर पहली टेस्ट जीत दिलाने वाले पूर्व कप्तान बेवन कॉन्गडन का निधन हो गया। वह 79 साल के थे। कॉन्गडन ने 1965 में टेस्ट पदार्पण किया था। वह 13 साल तक अपने देश के लिए खेले और सात शतकों की मदद से कुल 3448 रन बनाए। कॉन्गडन ने 17 टेस्ट मैचों में कीवी टीम की कप्तानी की। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 59 विकेट भी लिए।

  54. टेस्ला कंपनी के सीईओ एलोन मस्क की स्पोर्ट्स कार ‘टेस्ला रोडस्टर’ अंतरिक्ष में घूमती हुई पाई गई है। स्पेस एक्स की ओर से लांच किए फाल्कन हेवी रॉकेट के साथ ही इस कार को अंतरिक्ष भेजा गया था। इसका एरिजोना स्थित तेनाग्रा वेधशाला के वचरुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट ने पता लगाया है। कृत्रिम ड्राइवर के साथ इस कार को मंगल ग्रह के कक्ष में पहुंचने के लिए प्रक्षेपित किया गया था लेकिन फाल्कन का तीसरा इंजन जल जाने से यह कार अपने लक्षित कक्ष से आगे निकल गया था। फिलहाल इसका कक्ष सूर्य के निकट है।

  55. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने 10 फरवरी, 2018 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लिखित ‘एग्जाम वैरियर्स’ पुस्तक का हिंदी संस्करण विमोचित किया। इस पुस्तक में प्रधनमंत्री ने परीक्षार्थियों के लिए 25 मंत्र बताये हैं।

  56. यूनाइटेड किंगडम के 200 गुरुद्वारा को ब्रिटिश विरासत का हिस्सा बनाया जाएगा।

  57. लाहौर की तर्ज पर अमृतसर में फूड स्ट्रीट का निर्माण होगा और यहां आने वाले सैलानी पंजाब के प्रसिद्ध व्यंजनों का आनंद ले पाएंगे।

  58. बिहार सरकार ने राज्य में सिगरेट की खुदरा बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया। ऐसा करने वाला बिहार, देश का 12वां राज्य है।

  59. बोलीविया के ओरूरा कार्निवल महोत्सव के दौरान सिलिंडर विस्फोट में छह लोग मारे गये। यह एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल है।

  60. चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का अपडेटेड वर्जन एम-3 लाने की घोषणा की। इसमें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ होने पर अलार्म बजने लगेगा।

  61. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धमेंद्र प्रधान ने सीमा सुरक्षा बल के छावला परिसर (नई दिल्ली) में पीएनजी (पाइपलाइन गैस) का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि छावला, सीमा सुरक्षा बल का ऐसा पहला कैंप है, जहां पीएनजी सुविधा शुरू की गई है।

  62. वैज्ञानिकों ने मानवीय किडनी के ऊतक (टिश्यू) विकसित करने में सफलता हासिल की है। इस किडनी से मूत्र का उत्सर्जन भी होता है। किडनी से संबंधित बीमारियों के इलाज में यह मील का पत्थर साबित हो सकता है। टिश्यू बनाने के लिए शोधकर्ताओं ने सबसे पहले किडनी के सूक्ष्म भाग ग्लोमेरुली का निर्माण किया। इन्हें लैब में मनुष्य के इंब्रॉयोनिक स्टेम सेल से विकसित किया गया था। 1ग्लोमेरुली में एक जेली की तरह का पदार्थ मिलाया गया ताकि टिश्यू आपस में जुड़े रहें। फिर इसके छोटे-छोटे गुच्छों को चूहे की त्वचा में इंजेक्शन की सहायता से पहुंचाया गया। तीन महीने बाद चूहे के शरीर में नेफ्रॉन का विकास हो गया। नेफ्रॉन किडनी का सूक्ष्म और क्रियाशील भाग होता है।

  63. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) विस्तार कार्यक्रम की प्रगति लगातार तेज बनी हुई है और अप्रैल 2018 तक इसका राष्ट्र व्यापी तरीके से आरंभ किया जाना निर्धारित है। जैसे ही प्रस्तावित विस्तार पूरा हो जाता है, आईपीपीबी देश में सबसे बड़ा वित्तीय समावेश नेटवर्क उपलब्ध कराने में समर्थ होगा जिसमें शहरी और सुदूर ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल होंगे और जिसमें डाकियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) की मदद से लोगों के दरवाजों तक डिजिटल भुगतान सेवाएं उपलब्ध कराने की क्षमता होगी। आईपीपीबी डाक घर बचत बैंक के 17 करोड़ सक्रिय खाताधारकों को भी एनईएफटी, आरटीजीएस, यूपीआई एवं बिल भुगतान सेवाओं के लाभों समेत डिजिटल भुगतान को अंतःप्रचालनीय बनाने में भी समर्थ होगा।

  64. अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा दिया गया है। पाकिस्तान के फेडरल सेंसर बोर्ड (एफसीबी) ने फिल्म के प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी।

समसामयिक वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1-10 फरवरी, 2018)



 

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *