समसामयिक संक्षिप्त घटनाएं (25-31 दिसंबर 2017)

भारतीय इतिहास कांग्रेस का 78वां अधिवेशन 28-30 दिसंबर 2017 को जाधवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता में आयोजित हुआ। इसमें ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ पर हमले की निंदा से संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया।भारतीय इतिहास कांग्रेस की स्थापना 1935 में हुयी थी और इसका पहला अधिवेशन 1935 में ही पूना में आयोजित हुआ था। पहले इसका नाम मॉडर्न इतिहास कांग्रेस था जिसें 1938 में भारतीय इतिहास कांग्रेस कर दिया गया।

—————————————————————————————————————————————-

-दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2016-17 में 10-76 प्रतिशत बढ़कर 3,03,073 रुपये वार्षिक हो गया।

————————————————————————————————————————————-

-पाकिस्तान ने गुलाम कश्मीर में 700 मेगावाट की नई पनबिजली परियोजना आजाद पट्टन हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट (एपीएचपी) स्थापित करने का फैसला किया है। इसके लिए विदेश से कर्ज लिया जाएगा। 2022 तक पूरी होने वाली इस परियोजना पर 1.51 अरब डॉलर करीब (9639 करोड़ रुपये) की अनुमानित खर्च आएगी। गुलाम कश्मीर के सुधननोटी जिले में झेलम नदी पर शुरू की जाएगी। यह स्थान इस्लामाबाद से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर है।

————————————————————————————————————————————

-नेपाल ने एकल पर्वतारोही के माउंट एवरेस्ट समेत अपने यहां के पहाड़ों पर चढ़ने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा दोनों पांव गवांने वालों और दृष्टिहीनों पर भी यह प्रतिबंध लागू होगा। पर्वतारोहण के दौरान दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उसने यह कदम उठाया है।

—————————————————————————————————————————————

-लंदन स्थित ब्रिटिश पुस्तकालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार भारत की स्वतंत्रता से कुछ दिन पहले हैदराबाद के निजाम मीर ओस्मान अली खान ने पुर्तगाल से मोर्मुगोवा बंदरगाह खरीदने का असफल प्रयास किया था।

————————————————————————————————————————————–

-हरियाणा सरकार ने 30 दिसंबर 2017 को भावांतर भरपाई योजना की शुरुआत की। इसके तहत बाजार में सब्जियों के दाम कम होने पर किसानों की भरपाई प्रदेश सरकार की ओर से की जाएगी। देश में यह अपनी तरह की योजना है। अभी तक सब्जी उत्पादकों के लिए ऐसी कोई योजना नहीं थी।

————————————————————————————————————————————–

-विदर्भ के रजनीश गुरबानी रणजी ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बनें। उन्होंने यह कारनामा दिल्ली के खिलाफ मैच में बनाया। इससे पहले वर्ष 1972-73 में तमिलनाडु के बी-कल्याणसुदंरम ने यह कारनामा कर दिखाया था।

————————————————————————————————————————————

-वर्ष 2016-17 में दिल्ली वासियों की प्रति व्यक्ति आय 2015-16 की तुलना में 10 फीसद बढ़कर 3 लाख 3 हजार 73 रुपये हो गई है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2016-17 में एक लाख 3 हजार 219 रुपये है। वहीं दिल्ली में डीजल की खपत 2015-16 के दौरान 15 लाख 8 हजार मीटिक टन थी जो 2016-17 में घटकर 12 लाख 67 हजार मीटिक टन रह गई है। वहीं पेट्रोल की खपत 9 लाख 2 हजार मीटिक टन से बढ़कर 9 लाख 6 हजार मीटिक टन हो गई। 2016-17 में दिल्ली में 7.78 लाख वाहन पंजीकृत हुए हैं।

————————————————————————————————————————————

-अमेरिकी सरकार पाकिस्तान को दी जाने वाली 25.5 करोड़ डॉलर (1628 करोड़ रुपये) की आर्थिक सहायता रोकने पर विचार कर रही है। आतंकी पनाहगाहों पर पाकिस्तान के कोई कड़ी कार्रवाई न करने से क्षुब्ध अमेरिकी सरकार सहायता रोकने के विकल्प पर विचार कर रही है।

—————————————————————————————————————————————-

-इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में दिसंबर 2017 के अंतिम सप्ताह में माउंट सिनाबांग ज्वालामुखी फिर से सक्रिय हो गया। यह ज्वालामुखी वर्ष 2010 में 400 वर्षों के पश्चात सक्रिय हुआ था।

————————————————————————————————————————————-

भारत में कोरियाई मार्शल आर्ट हापकिदो धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है। दिसंबर 2017 में इस मार्शल आर्ट का पांचवां राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित किया गया था।
—————————————————————————————————————————————-

-प्रख्यात फुटबॉल खिलाड़ी रहे जॉर्ज विया लाइबेरिया के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। चुनाव के सभी चरणों के वोटों की गिनती के बाद विया को 60 फीसदी से ज्यादा मत मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी जोसेफ बोआकाई को मात्र 38.5 फीसदी वोट ही मिल सके। बोआकाई अभी लाइबेरिया के उप राष्ट्रपति हैं।

—————————————————————————————————————————————-

-भारतीय वायुसेना ने अंतिम मिग-27 एमएल ‘बहादुर’ को विदाई दे दी। पश्चिम बंगाल स्थित हाशिमारा एयरबेस में आखिरी बार इस लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। राष्ट्र की पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से सेवा करते आ रहे मिग-27 एमएल का शानदार रिकॉर्ड रहा है। रूस निर्मित इस लड़ाकू विमान में दुनिया का सबसे शक्तिशाली सिंगल इंजन लगा हुआ है। इस लड़ाकू विमान को 80 के दशक में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।

———————————————————————————————————————————-

फिलिस्तीन ने हाफिज सईद के साथ मंच साझा करने वाले अपने पाकिस्तानी राजदूत वालिद अबु अली को वापस बुला लिया।

————————————————————————————————————————————-

-केंद्रीय विज्ञान व पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 29 दिसंबर को दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित एक समारोह में ऐतिहासिक धरोहर महाराजा अग्रसेन बावड़ी पर डाक टिकट जारी किया।

————————————————————————————————————————————–

-चीन के पूर्वी शांडोंग प्रांत में 28 दिसंबर, 2017 को स्थानीय प्रौद्योगिकी के सहारे ही देश का प्रथम फोटोवोल्टेइक राजमार्ग का सफलतार्वूक परीक्षण किया गया। इस सड़क पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बेतार चार्जिंग प्रणाली स्थापित की गई है।

—————————————————————————————————————————————

-उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में 2000 से 7816 मीटर की ऊंचाई पर 5860 वर्ग किलोमीटर में पसरे नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व (एनडीबीआर) में हिम तेंदुओं के संरक्षण के लिए खास योजना बनाई गई है। इसके तहत वासस्थल विकास पर फोकस करने के साथ ही इनकी गणना के भी प्रयास होंगे।

————————————————————————————————————————————–

-ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने भारतवंशी काउंसलर रंजीत धीर को सरकार में उनकी सेवाओं के लिए देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया है।

—————————————————————————————————————————————

-वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के अनुसार महज ढाई साल के अंतराल में उत्तराखंड की धरती पर भूकंप के 47 झटके आ चुके हैं। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.2 से 5.8 तक रही है। भूकंप के ये झटके बेशक छोटे रहे, लेकिन इनसे संकेत मिल रहे हैं कि भविष्य में कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है।

————————————————————————————————————————————-

-मुख्य निशानेबाज जीतू राई ने 61वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल में 233 के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। नेवी के ओमकार सिंह 222.4 के स्कोर के साथ दूसरे और जीतू के टीम सहयोगी जयसिंह 198.4 के स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर रहे। 1जीतू ने जय और ओमप्रकाश मिथरवल के साथ मिलकर 1658 के स्कोर के साथ स्पर्धा के टीम वर्ग में भी स्वर्ण जीता।

—————————————————————————————————————————————

तुर्की और रूस ने अत्याधुनिक एंटी मिसाइल सिस्टम एस-400 के सौदे को अंतिम रूप दे दिया है। इस प्रकार से एक साल से दोनों देशों के बीच चल रही इस प्रणाली की खरीद की वार्ता पूरी हो गई है। एस-400 को अमेरिका की थाड एंटी मिसाइल सिस्टम की टक्कर का हथियार माना जाता है।

—————————————————————————————————————————————-

-केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों की 38 तहसीलों में बंदरों को वर्मिन यानी पीड़क जंतु घोषित कर दिया है। नगर निगम शिमला की परिधि में भी यह छूट दी गई है। इस संबंध में मंत्रलय ने अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश की 38 तहसीलों में अब बंदरों को मारना अपराध नहीं होगा।

—————————————————————————————————————————————

एमसीआइ (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) को तब्दील करने वाला बिल लोकसभा में 29 दिसंबर को पेश कर दिया गया। सरकार नेशनल मेडिकल कमीशन बनाने की पक्षधर है। बिल में चार स्वतंत्र बोर्ड बनाए जाने का प्रस्ताव है। नेशनल कमीशन में सरकार द्वारा नामित चेयरमैन व सदस्य होंगे जबकि बोर्डो में सदस्य सर्च कमेटी के जरिये तलाश किए जाएंगे। यह कमेटी कैबिनेट सचिव की निगरानी में बनाई जाएगी। पैनल में 12 पूर्व व पांच चयनित सदस्य होंगे। बिल में साझा प्रवेश परीक्षा के साथ लाइसेंस परीक्षा आयोजित कराने का प्रस्ताव है। सभी स्नातकों को प्रैक्टिस करने के लिए लाइसेंस परीक्षा को पास करना होगा।

————————————————————————————————————————————-

साइबर सुरक्षा व डाटा सुरक्षा को और सख्त करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी.एन. श्रीकृष्णा की कमेटी की रिपोर्ट पर 29 दिसंबर, 2017 को श्वेत पत्र जारी किया।

————————————————————————————————————————————-
-न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बी-एन- श्रीकृष्णा की कमेटी के अनुसार भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 45 करोड़ को पार कर चुकी है और इसमें सालाना 7-8 प्रतिशत की प्रतिशत वृद्धि हो रही है।

—————————————————————————————————————————————

-सरकार ने भारतनेट परियोजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में लोगों को इंटरनेट संपर्क मुहैया कराने के लिए 4,066 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। राज्यसभा में 29 दिसंबर को केंद्रीय दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने एक लिखित उत्तर में बताया कि वाई-फाई या अन्य उपयुक्त ब्राडबैंड तकनीक के माध्यम से लास्ट माइल संपर्क मुहैया कराने के लिए यह राशि मंजूर की गई है। देश की सभी ग्राम पंचायतों (करीब 2,50,000) को हाई स्पीड ब्राडबैंड संपर्क मुहैया कराने के लिए सरकार भारतनेट परियोजना चला रही है।

————————————————————————————————————————————–

-उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों से 22 दिसंबर को पारित विधेयक ‘उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2017’ को अपनी अनुमति प्रदान कर दी है। इस विधेयक में ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा’ का नाम ‘भारत का संविधान’ के पृष्ठ संख्या 254 पर हिंदी में डॉ. भीमराव आंबेडकर के उपलब्ध हस्ताक्षर के अनुसार संशोधित कर ‘डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा’ किया गया है

—————————————————————————————————————————————-

-मुंबई के लोअर परेल इलाके में कमला मिल कंपाउंड के रूफटॉप पर बने दो रेस्टोरेंट कम पब में 28 दिसंबर देर रात भड़की आग ने 14 लोगों की जान ले ली।

————————————————————————————————————————————–

-इंडोनेशिया के बाली द्वीप के तटों पर प्लास्टिक कचरा जमा होने के पश्चात ‘कचरा आपात’ घोषित कर दिया गया। ज्ञातव्य है कि चीन के पश्चात समुद्री कचरा में योगदान करने वाला इंडोनेशिया दूसरा देश है।


-खुले में मूत्र त्याग को हतोत्साहित करने के लिए वृहत्त हैदराबाद नगर निगम ने ‘लाठी-सीटी’ नामक योजना आरंभ किया है।

———————————————————————————————————————————–

-खान पकाने वाले गैस एवं परिवहन गैस में मिथेनॉल के मिश्रण के माध्यम से केंद्र सरकार वर्ष 2030 तक वार्षित तेल आयात बिल में 100 अरब डॉलर की कमी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।


-इजरायल ने पहली बार ओएनजीसी विदेश को अपने देश में तेल उत्खनन का लाइसेंस देने की घोषणा किया है।

—————————————————————————————————————————————-

-केंद्र सरकार ने प्रत्येक माह पर गैस सिलिंडर के मूल्य में 4 रुपये बढ़ोतरी करने का निर्णय वापस ले लिया है।

—————————————————————————————————————————————

-जापान के टोकयो विश्वविद्यालय के शोधकर्त्ताओं ने ऐसा ग्लास विकसित किया है जो टूटने पर खुद से जोड़ लेगा।

—————————————————————————————————————————————

-इजरायल ने जेरूसलम में नयी स्पीड रेल नेटवर्क के एक स्टेशन का नाम डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने का निर्णय लिया है।


-लोकसभा ने 28 दिसंबर, 2017 को मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकार की सुरक्षा) विधेयक 2017 को पारित कर दिया।


-विशाखापट्टनम स्थित भारतीय पेट्रोलियम एवं ऊर्जा संस्थान को राष्ट्रीय महत्व का संस्था का दर्जा प्रदान करने के लिए राज्यसभा में 27 दिसंबर, 2017 को ‘भारतीय पेट्रोलियम एवं ऊर्जा संस्थान विधेयक 2017’ पारित किया गया।

————————————————————————————————————————————

-कोलकाता के नोदु मल्लिक द्वारा वर्ष 1961 में पंडित रविशंकर के लिए बनाये गये चार सितारों में से एक सितार लंदन संग्रहालय को दान में दिया गया।

—————————————————————————————————————————————-

-भारत के महालेखा नियंत्रक परीक्षक (सीएजी) के अनुसार कुडनकुलम परमाणु संयंत्र में आठ वर्षों से अधिक देरी की वजह से न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) को 10,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। कुडनकुलम परमाणु संयंत्र तमिलनाडु के थिरूनेलवेली जिला में स्थित है।

—————————————————————————————————————————————

-चीन की वित्तीय राजधानी शंघाई की आबादी वर्ष 2035 तक 25 मिलियन (2-5 करोड़) तक सीमित रखने का निर्णय लिया गया है। ऐसा ‘बिग सिटी डिजीज’ के मद्देनजर रखा गया है। चीनी स्टेट मीडिया के अनुसार बिग सिटी डिजीज तब उत्पन्न होती है जब मेगासिटी अत्यधिक आबादी, परिवहन जाम, शिक्षा सहित अन्य सार्वजनिक सेवाओं की कमी का सामना करने लगती है।

————————————————————————————————————————————

-बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 26 दिसंबर, 2017 को पहली बार 34000 के आंकड़ों को छूआ। अब तक इस वर्ष यह 27.73 प्रतिशत चढ़ चुका है। 33000 ये 34000 पहुंचने में इसे 62 दिन लगे हैं।

————————————————————————————————————————————–

-राज्य के स्मारकों के संरक्षण के लिए ओडिशा सरकार ने 26 दिसंबर, 2017 को विशिष्ट ‘विरासत कैबिनेट’ (हेरिटेज कैबिनेट) और उडि़या भाषा आयोग गठित करने का निर्णय लिया।

————————————————————————————————————————————-

-कर्नाटक सरकार ने 24 दिसंबर, 2017 को बंगलुरू शहर का लोगो जारी किया। बंगलुरू भारत का पहला शहर है जिसका लोगो जारी किया गया है। इससे पहले न्यूयार्क, एमस्टर्डम जैसे शहरों ने भी अपना लोगो जारी किया था।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *