करेंट वनलाइनर (1-10 जनवरी, 2018)

  • सिनेमा हॉल एवं सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्र गान की अनिवार्यता पर सिफारिश देने के लिए 9 जनवरी, 2018 को केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव बी.आ.शर्मा की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय अंतर-मंत्रालय समिति का गठन किया गया है।
  • दो दिवसीय (8-9 जनवरी, 2018) ‘अखिल भारतीय व्हीप सम्मेलन’ राजस्थान के उदयपुर में आयोजित हुआ। इसका उद्घाटन केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री अनंत कुमार एवं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया। श्रीमती वसुंधरा राजे इस सम्मेलन की मुख्य अतिथि भी थीं।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 9 जनवरी, 2018 को प्रथम पीआईओ संसदीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे-पी- नड्डा ने 9 जनवरी, 2018 को खाद्य सुरक्षा एवं पोषण स्वास्थ्य मंत्रियों का प्रथम गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता की।
  • जम्मू-कश्मीर सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ‘मुहाफिज’ नामक स्कीम ला रही है। इसके तहत राज्य के पंजीकृत 3 लाख से अधिक श्रमिकों को दुर्घटना, जीवन व विकलांगता के खिलाफ सुरक्षा बीमा प्रदान की जाएगी।
  • भारत के खगोलविदों ने जम्मू-कश्मीर के बुर्जझामा में 5000 वर्ष पुराने शैल पर सुपरनोवा व आकाशीय चार्ट प्राप्त किया है जिससे मानव इतिहास में इस तरह का प्राचीनतम चित्र माना जा रहा है।
  • भाषा आंदोलन के प्रणोता डॉ. बलदेव वंशी का 7 जनवरी, 2018 को को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 80 साल के थे। डॉ. वंशी ने अस्सी के दशक में दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग के प्रवेश द्वार पर भारतीय भाषाओं को उनका हक दिलाने के लिए चलाए गए विश्व के सबसे लंबे धरने का नेतृत्व किया था।
  • देश में इस साल गेहूं का उत्पादन 10 करोड़ टन के रिकॉर्ड स्तर को पार कर सकता है। बुवाई का रकबा बढ़ने और पैदावार में वृद्धि से इस स्तर को पार करने में मदद मिलेगी। फसल वर्ष 2016-17 में गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 9.836 करोड़ टन रहा था। इससे पहले 2013-14 में 9.585 करोड़ टन का रिकॉर्ड कायम हुआ था।
  • सुप्रीम कोर्ट ने तंबाकू उत्पादों पर 85 फीसद सचित्र चेतावनी छापने के आदेश को रद करने के कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा कि व्यवसाय से ज्यादा महत्वपूर्ण लोगों की सेहत है। उच्च न्यायालय ने पैकेटों पर 85 फीसद सचित्र चेतावनी छापने के केंद्र के आदेश को खारिज कर दिया था।
  • भारत के हज यात्रियों को समुद्री मार्ग से भेजने की योजना को सऊदी अरब ने मंजूरी दे दी है। मक्का में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सऊदी अरब के हज व उमराह मंत्री मोहम्मद सालेह बिन ताहेर बेंटेन के साथ करार किया है। सऊदी अरब की रजामंदी मिलने से 23 साल बाद फिर से समुद्री मार्ग खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। 1995 में इसे बंद किया गया था, उसके बाद से हवाई मार्ग के जरिये लोग हज यात्र पर जा रहे हैं।
  • उत्तराखंड में बहने वाली गंगा की सहायक नदी कोशी को भौगोलिक सूचना तंत्र (जीआइएस) की मदद से पुनर्जन्म मिल सकेगा। उत्तराखंड सूचना विज्ञान केंद्र ने 14 रिचार्ज जोन और 1820 सहायक नालों की खोज की है। इन रिचार्ज जोन को सक्रिय कर नदी को नया जीवन देने को खाका खींचा जा रहा है।
  • स्पेश-एक्स के फाल्कन-9 रॉकेट ने 7 जनवरी, 2018 को फ्लोरिडा के केप कैनेवेरल प्रक्षेपण केंद्र से संयुक्त राज्य अमेरिका के गोपनिय ‘जुमा अंतरिक्षयान’ (Zuma Spacecraft) को प्रक्षेपित किया।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 में देश में 9474 छात्रों ने आत्महत्या की। रिपोर्ट की मानें तो प्रति घंटा एक छात्र आत्महत्या कर लेता है। वर्ष 2016 में सर्वाधिक 1350 छात्रों ने महारष्ट्र में आत्महत्या की। इसके पश्चात पश्चिम बंगाल (1147) का स्थान है।
  • खगोलविदों ने नासा के कैसिनी अंतरिक्षयान की मदद से शनि ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा टाइटन का मानचित्र तैयार किया है। उन्होंने पाया कि इसकी भौगोलिक विशेषताएं धरती के समान ही दिखती हैं।
  • 50 वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम, जिसमें तीन भारतीय वैज्ञानिक भी शामिल हैं, ने पहली बार यह पता लगाने में सफल रहे कि मनुष्य के पेट के भीतर उच्चतर अम्लीय माहौल में भी हेलिकोबैक्टर पाइलोरी (Helicobacter pylori: H-Pylori) किस प्रकार जीवित रहते हैं।
  • साइंटिफिक रिपोर्ट पत्रिका में प्रकाशित एक शोध आलेख के अनुसार अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री ‘अंतरिक्ष बुखार’ या स्पेश फीवर से ग्रसित हो जाते हैं। निम्न गुरुत्वाकर्षण के कारण कम वजन होने को अंतरिक्षयात्रियों के शारीरिक तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि से जोड़कर देखा गया है।
  • हाल में जारी आंकड़ों के अनुसार अब भारतीय छात्र यूनाइटेड किंगडम की तुलना में चीन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं और वहां रूख कर रहे हैं।
  • भारतीय टेस्ट मैच के विकेटकीपर रिद्धिमान शाह ने एक ही टैस्ट मैच में 10 बल्लेबाजों को आउट करने का विशिष्ट रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था जिन्होंने 9 विकेट लिये थे।
  • परमाणु वैज्ञानिक प्रोफेसर बलदेव राज का 70 वर्ष की आयु में 6 जनवरी, 2018 को देहांत हो गया।
  • राज्यों पुलिस महानिदेशकों एवं महानिरिक्षकाें का वार्षिक सम्मेलन 7-8 जनवरी, 2018 को मध्य प्रदेश के बीएसएफ एकेडमी टेकानपुर में आयोजित हुआ। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया।
  • केरल के भगवान अय्यपा सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के लिए प्रमाणित आयु प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस मंदिर में 10 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं का प्रवेश प्रतिबंधित है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत समन्वित बीमारी निगरानी कार्यक्रम के अनुसार वर्ष 2017 में महामारी फैलाने वाली बीमारियों में हैजा के पश्चात विषाक्त भोजन भी शामिल है।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने 5 जनवरी, 2018 को राज्य का प्रतीक (State emplem) जारी किया। इसमें अशोक स्तंभ के साथ ‘विश्व बंगला थीम को महत्ता प्रदान किया गया है। कई राज्यों यथा; बिहार, ओडिशा, तेलंगाना का पहले से अपना राज्य चिन्ह है।
  • भारतीय रेलवे ने विभिन्न रेलवे गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए ‘ड्रोन’ कैमरा (यूएवी/नेत्र) लगाने का निर्णय किया है
  • ईरानीयन तेल टैंकर ‘सांची’ चीन के पूर्वी तट पर जनवरी, 2018 को हांगकांग में पंजीकृत सीएफ क्रिस्टल टकरा गया।
  • ईरान ने अपने यहां प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी की शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • हाल में प्रकाशित माइकल वोल्फ की पुस्तक ‘फायर एंड फरी:इनसाइड द ट्रंप व्हाइट हाउस’ (Fire and Fury: Inside the Trump’s White House) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनोल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े किये गये हैं।
  • नये वर्ष की संध्या पर महाराष््टर के बोर टाइगर रिजर्व से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-6 पर ‘बाजीराव’ नामक करिश्माई बाघ मारा गया। इससे संरक्षित क्षेत्रें से होकर गुजरने वाली सड़कों पर सवाल उठने लगे हैं। देश के 26 टाइगर रिजर्व से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरती हैं जो जानवरों की आनुवंशिक विविधता के लिए खतरा पैदा कर रही हैं।
  • जिबूती में अपना नौसैनिक सैन्य अड्डा स्थापित करने के पश्चात चीन, पाकिस्तान में अपना दूसरा नौसैनिक अड्डा स्थापित करेगा।
  • काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्टियल रिसर्च (सीएसआइआर) और इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायो रिसोर्स टेक्नोलॉजी (आइएचबीटी) पालमपुर ने हाइपरस्पेक्ट्ररल रिमोट सेंसिंग तकनीक विकसित की है। इसके जरिये जैव संपदा में विविधता का पता आसानी से लगाया जा सकेगा।
  • झाड़ियों की आग के साथ तापमान बढ़ने से ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्वी राज्य विक्टोरिया में 10 किलोमीटर लंबे हाईवे का अलकतरा भी पिघलने लगा है
  • संसदीय समिति के अनुसार देश भर के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में से केवल छह राज्यों के पास ही दिव्यांगों से जुड़े मुद्दों की देखभाल के लिए विभाग और जिला सामाज कल्याण अधिकारी हैं।
  • सऊदी अरब के अधिकारियों ने किंगडम द्वारा सुविधाओं में कटौती किये जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 11 युवराजों को 6 जनवरी, 2018 को हिरासत में ले लिया।
  • आस्ट्रेलिया बल्लेबाज माइक हसी को आईपीएल के चेन्नई सुपर किंग्स का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है।
  • ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने एक और उपलब्धि हासिल की। स्मिथ ने 111 पारियों में अपने 6000 टेस्ट रन पूरे किए। सबसे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बने। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ दिग्गज डॉन ब्रैडमैन हैं, जबकि स्मिथ ने वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स की बराबरी की।
  • विश्व का सबसे बड़ा मछली बाजार ‘त्सुकिजी बाजार’ टोक्यो, को तोयोसु में स्थानांतरित किया जा रहा है। यह बाजार 1935 में खुला था और यहां प्रतिदिन 480 प्रकार की समुद्री मछलियां बेची जाती है। सुकिजी मछली बाजार में 5 जनवरी, 2018 को एक टूना मछली 3.64 करोड़ येन (करीब ढाई करोड़ रुपये) में बिकी। इस मछली का वजन 405 किलोग्राम था। टूना मछली के एक किलोग्राम मांस की कीमत करीब 50 हजार रुपये है।
  • ‘प्ले राइट-2018’, भारत का पहला स्पोर्ट्स लिटरेचर फेस्टिवल 17-18 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। ‘प्ले राइट-2018’ में ऐसी खेल हस्तियों को एक साथ लाया जाएगा, जिनके पास या अपनी लिखी किताबे हैं या फिर उन पर एक या अधिक किताबें लिखी गई हैं
  • वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआइटी) के संस्थापक चेयरमैन डा. जी. विश्वनाथन को इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन (आइईए) के शताब्दी समारोह की द्वितीय वार्षिक कांफ्रेंस का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया है।
  • पाकिस्तानी वायुसेना के प्रथम स्थानीय कमांडर-इन-चीफ एयर मार्शल असगर खान का 96 वर्ष की आयु में 5 जनवरी, 2018 को देहांत हो गया। जम्मू-कश्मीर में जन्में खान पाकिस्तानी वायुसेना के सबसे कम उम्र (35) के प्रमुख बने थे।
  • जनवरी 2018 के प्रथम सप्ताह में यूरोपीय देश तूफान एलियानोर से प्रभावित रहे। दिसंबर 2017 से अब तक यूरोप का यह चौथा शीतकालीन तूफान है।
  • एक तरह की तिलहन तोरिया के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सरसों के समान 3900 रुपये प्रति क्विंटल होगा। इसमें 100 रुपये बोनस भी शामिल है। यह एमएसपी 2017-18 के रबी सीजन में बोई गई तोरिया फसल पर लागू होगा। इसकी कटाई 2018-19 फसल वर्ष में होगी। तोरिया पूर्वी उत्तर प्रदेश के सीमित इलाके में उगाई जाती है। असम, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में यह मुख्य रूप से सर्दी की फसल के रूप में बोई जाती है।
  • भारत की औसत आयु 27 फीसदी है, जबकि चीन की औसत आयु अब 37 साल हो चुकी है। यानी काम करने वाली आबादी के मामले में भारत अव्वल है। भारत दुनिया में अकेला ऐसा देश है, जिसकी आधी आबादी 25 साल से कम उम्र की है। यानी अगले चार दशक तक भारत में कामकाजी जनसंख्या की कोई कमी नहीं होने वाली है।
  • मात्र 13 दिन के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में 12 और राज्यसभा में नौ विधेयक पास कराए गए। संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार के अनुसार, शीतकालीन सत्र पिछले 21 सालों का सबसे सफलतम शीतकालीन सत्र साबित हुआ। इसी सत्र के दौरान राज्यसभा में एक दिन प्रश्नकाल के दौरान सभी प्रश्नों का मौखिक जवाब दिया गया। ऐसा 15 सालों बाद संभव हुआ था। दियावर्ष 2009 के पश्चात संसद का यह सबसे छोटा शीतकालीन सत्र था।
  • अमेरिका का बड़ा हिस्सा इन दिनों बर्फीले तूफान ‘बम साइक्लोन’ की मार से जूझ रहा है। इसके चलते हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पूर्वी क्षेत्र में भारी बर्फबारी से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर बर्फ जमा होने से गाड़ियां फिसल जा रही हैं।
  • आइआइटी में कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर टीवी प्रभाकर ने वेबसाइट पर देवनागरी, बांग्ला, गुजराती, गुरुमुखी, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, रोमन, तमिल, असमिया व तेलुगु भाषा में गीता के सात सौ श्लोक अपलोड किए हैं।
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडु ने 5 जनवरी, 2018 को राज्य के सात जिलों में शौचालय निर्माण के 100 प्रतिशत लक्ष्य नहीं पूरा होने पर भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
  • अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली हर तरह की सैन्य मदद रोक दिया है। इसके तहत 90 करोड़ डॉलर (लगभग 5,700 करोड़ रुपये) की सहायता रोकी जा रही है। यह राशि वर्ष 2017 में पाकिस्तान की तरफ से अमेरिकी सेना को अफगानिस्तान में की गई मदद के बदले दी जाने वाली थी। इस तरह से वह अब तक 1.15 अरब डॉलर की मदद रोकी जा चुकी है।
  • राज्‍यों से प्राप्‍त आरंभिक रिपोर्टों के अनुसार 05 जनवरी, 2018 तक देश में 586.37 लाख हेक्‍टेयर भूमि पर रबी की बुवाई की गई, जबकि पिछले वर्ष 2017 में इसी अवधि तक 587.62 लाख हेक्‍टेयर भूमि पर बुवाई की गई थी। गेहूं 283.46 लाख हेक्‍टेयर, चावल 18.77 लाख हेक्‍टेयर, दलहर 154.81 लाख हेक्‍टेयर, मोटे अनाज 52.54 लाख हेक्‍टेयर भूमि पर बोए/रोपे गए और 76.69 लाख हेक्‍टेयर भूमि पर तिलहनों की बुवाई की गई।
  • सिंगापुर के भारतवंशी बैंकर रवि मेनन को 2018 के लिए एशिया-प्रशांत का सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय बैंक गवर्नर चुना गया है। मेनन सिंगापुर के केंद्रीय बैंक मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर (एमएएस) प्रबंध निदेशक हैं। ब्रिटिश पत्रिका ‘द बैंकर’ ने मेनन का नाम चुना है।
  • केरल के सबरीमाला स्थित भगवान अय्यपा के मंदिर में प्रवेश के लिए महिलाओं को अब अनिवार्य रूप से उम्र प्रमाण पत्र दिखाना होगा। त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने मंदिर जाने वाली महिलाओं के लिए उम्र प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया है। अय्यपा मंदिर में दस से पचास वर्ष की उम्र के बीच की महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी है। केवल बुजुर्ग महिलाओं और छोटी बच्चियों ही मंदिर जाकर भगवान की पूजा कर सकती हैं।
  • उत्तर प्रदेश में पेयजल आपूर्ति प्रणाली दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार अधूरी पड़ी दो सौ से अधिक पेयजल परियोजनाएं चालू करने के लिए पांच सौ करोड़ रुपये देने का फैसला किया है।
  • स्‍वास्थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने 4 जनवरी, 2018 को स्‍वास्थ्‍य मंत्रालय के सहयोग से टाटा मेमोरियल सेन्‍टर द्वारा डिजाइन की गई देश की पहली डिजिटल ऑनलाइन ऑन्कोलॉजी ट्यूटोरियल सीरिज को लॉन्च किया। ऑन्कोलॉजी ट्यूटोरियल सीरिज का उद्देश्‍य देशभर के डॉक्‍टरों को विभिन्‍न तरह की कैंसर बीमारी की जल्‍दी पहचान, रोकथाम, दर्द में कमी लाने, पुनर्वास तथा उपचार के बारे में प्रशिक्षित और शिक्षित करना है।
  • विगत 150 वर्षों में पहली बार 31 जनवरी, 2018 को दुर्लभ पूर्ण चंद्रग्रहण की ब्लू मून परिघटना घटित होगी। परिघटना में एक ही माह में दो पूर्ण चंद्र की परिघटना को ब्लू मून कहा जाता है।
  • राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन ने नमामि गंगे परियोजना से संबंधित 295.01 करोड़ रुपए लागत की पाँच परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इनमें से 278.6 करोड़ रुपए लागत की तीन परियोजनाएं पश्‍चिम बंगाल में जल-मल प्रबंधन से संबंधित हैं। 4.68 करोड़ रुपए की एक परियोजना उत्‍तराखंड में जल-मल प्रबंधन से संबंधित है और 11.73 करोड़ रुपए लागत की एक अन्‍य परियोजना वाराणसी में घाटों के सुधार से संबंधित है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने 4 जनवरी, 2018 को पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता एक्ट 1998 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के लिए ‘विशेष निगरानी सूची’ में डाल दिया।
  • भारत सरकार ने 10 जनवरी, 2018 से शुरू होने वाले 7.75 प्रतिशत बचत (कर योग्य) बॉन्ड, 2018 लांच करने की घोषणा की ताकि देश के नागरिक/ एचयूएफ कर योग्य बॉन्ड में निवेश कर सकें। निवेश की जाने वाली धनराशि की कोई सीमा नहीं है। बॉन्ड में कोई भी व्यक्ति (संयुक्त स्वामित्व सहित) और हिंदू अविभाजित परिवार निवेश कर सकते हैं। एनआरआई इन बॉन्डों में निवेश नहीं कर सकते।
  • KIC 8462852 या टॉबी स्टार के अधिक चमकने या मंद पड़ने के पीछे मुख्य कारण धूलकण हैं न कि एलियन की बनायी कोई बड़ी संरचना जैसा कि कुछ विशेषज्ञ मानते रहे हैं। यह तारा सूर्य की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक बड़ा एवं उससे 1000 डिग्री अधिक गर्म है।
  • जापान ने 2 जनवरी, 2018 को सुपर निम्न कक्षा में ‘त्सुबेम’ नामक उपग्रह का प्रक्षेपण किया। पहली बार कोई उपग्रह महज 300 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्कर लगाएगा।
  • महाकाल नगरी उज्जैन में भारत माता का मंदिर के निर्माण का कार्य 4 जनवरी, 2018 को पूरा हो गया। इसका निर्माण महाकालेश्वर मंदिर के पास की गई है। संभवतः यह मध्य प्रदेश का पहला मंदिर है जहां भारत माता की विशाल पाषाण मूर्ति स्थापित की गई है।
  • रेलवे ने अपने सभी इंजनों को इसरो उपग्रहों के माध्यम से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सभी इंजन दिसंबर 2018 तक जोड़े जाएंगे। इससे रेल गाड़ियों की स्थिति का पता लगाना और उनके चालकों के साथ संवाद स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस वर्ष के आखिर तक 10,800 रेल इंजनों में एंटीना लगा दिया जाएगा।
  • नेपाल अपने यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने के लिए यूपी बोर्ड की व्यवस्था को अपनाने की तैयारी कर रहा है। नेपाल के शिक्षा विभाग के आला अफसरों ने यूपी बोर्ड से सहायता मांगी है.
  • एक ताजा अध्ययन में भारतीय शोधकर्ताओं ने पाया है कि जलीय पारिस्थितिक तंत्र में भारी धातुओं की मौजूदगी का पता लगाने में जैविक तकनीक कारगर साबित हो सकती है। यानी भारी धातुओं के प्रदूषण की निगरानी में सूक्ष्मजीव मददगार साबित हो सकते हैं। ताजे पानी में पाए जाने वाले चार सूक्ष्मजीवों यूप्लोट्स, नोटोहाइमेना, स्यूडॉरोस्टाइला और टेटमेमेना की जैव संकेतक क्षमता का आकलन करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं। अध्ययन के दौरान तांबा, जस्ता, कैडमियम, निकिल और सीसा समेत पांच भारी धातुओं की विभिन्न मात्रओं का उपयोग सूक्ष्मजीवों पर करके उनमें इन धातुओं के प्रति संवेदनशीलता का परीक्षण किया गया है।
  • जनवरी 2018 के प्रथम सप्ताह में केदारनाथ की पहाडि़यों में दुर्लभ हिम लोमड़ी को कैमरे में कैद किया गया है। इससे पहले वर्ष 2016 में भी हिमालयी लोमड़ी केदारनाथ में कैद हो चुकी थी। पूरी दुनिया में लुप्त होने वाले प्राणियों की श्रेणी यह दुर्लभ लोमड़ी भी शामिल है। लेकिन, इसके संरक्षण को अब तक कोई ठोस प्रयास नहीं हुए। नतीजा, इनकी संख्या लगातार घट रही है। हिम लोमड़ी तकरीबन 14 साल तक जीवित रहती है। इसकी सुनने की क्षमता 120 फीट की दूरी तक होती है। यह 28 प्रकार की अलग-अलग आवाज निकाल सकती है।
  • शास्त्रीय गायिका राधा विश्वनाथन का 3 जनवरी को निधन हो गया। वह दिग्गज शास्त्रीय गायिका और भारत रत्न एमएस सुब्बुलक्ष्मी की बेटी थीं।
  • देश में इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (आइपीपीबी) की सभी 650 शाखाएं अप्रैल, 2018 तक लांच हो जाएंगी। 17 अगस्त, 2016 को कंपनी कानून, 2013 के तहत आइपीपीबी का गठन हुआ था। रिजर्व बैंक ने 20 जनवरी, 2017 को इसे पेमेंट बैंक का लाइसेंस दिया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और झारखंड की राजधानी रांची में आइपीपीबी की दो शाखाएं 30 जनवरी, 2017 को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई थीं। तब से देश में इसकी कोई शाखा नहीं खोली गई है।
  • सरकार ने श्रीनगर से लेह के दुर्गम सड़क मार्ग को आसान बनाने वाली रणनीतिक रूप से अहम ‘जोजिला’ सुरंग को मंजूरी दे दी है। सात वर्ष में पूरी होने वाली 14.5 किलोमीटर लंबी इस सुरंग के निर्माण पर 6,809 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।जोजिला सुरंग श्रीनगर-कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जोजिला दर्रा के समीप बनेगी। यह समुद्र तल से 11,578 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हर साल दिसंबर-अप्रैल के दौरान भारी बर्फबारी व हिमस्खलन से लेह-लद्दाख क्षेत्र का जम्मू-श्रीनगर से संपर्क पूरी तरह कट जाता है। सुरंग बनने के बाद इस मार्ग पर साल के 365 दिन चौबीसों घंटे वाहनों की आवाजाही हो सकेगी।
  • भारत ने 3 जनवरी को 50 करोड़ डॉलर (3,177 करोड़ रुपये) के इजरायली स्पाइक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सौदे को रद कर दिया है। हालांकि भारत ने इससे एक दिन पहले ही सात करोड़ डॉलर (445 करोड़ रुपये) के बराक मिसाइल सौदे को अंतिम रूप दिया है। दोनों ही सौदों का संबंध इजरायल की सरकारी हथियार निर्माता कंपनी राफेल से है।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जामनगर में विश्व का सबसे बड़ा रिफायनरी ऑफ गैस क्रैकर (ROGC) आरंभ किया जिसकी क्षमता 1-5 एमटीपीए है।
  • संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) का अनुमान है कि नए साल के पहले दिन दुनियाभर में करीब तीन लाख 86 हजार शिशुओं का जन्म हुआ। आधे से अधिक बच्चों का जन्म सिर्फ नौ देशों में हुआ। सबसे अधिक 69,070 बच्चे भारत में पैदा हुए।
  • ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने दुनिया की पहली ‘स्पीड ब्रीडिंग’ तकनीक विकसित की है। इससे गेहूं समेत अन्य अनाजों का उत्पादन तीन गुना तक बढ़ सकता है। यह तकनीक नासा की ओर से अंतरिक्ष में गेहूं उगाने वाले प्रयोग पर आधारित है। इसमें नासा ने गेहूं पर लगातार प्रकाश का प्रयोग किया था, जिससे ब्रीडिंग क्षमता बढ़ गई थी।
  • निक्की इंडिया मैनुफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) दिसंबर में 54-7 हो गया। मार्च 2005 में आरंभ इस सर्वे के औसत 54-0 से पहली बार सर्वाधिक रिकॉर्ड किया गया।
  • वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर हमारे ग्रह के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई तो पृथ्वी के एक चौथाई हिस्से को सूखे की मार ङोलनी पड़ेगी। भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक सहित, वैज्ञानिकों के एक समूह ने अपने अध्ययन में चेतावनी दी है कि ऐसा होने की स्थिति में पृथ्वी पर सूखा और जंगलों में आगे लगने की घटनाएं बढ़ जाएंगी।
  • साहित्य एवं कलाओं को समर्पित संस्था स्पंदन ने जाने-माने साहित्यकार यतीन्द्र मिश्र को स्पंदन ललित कला सम्मान के लिए चुना है। मिश्र को यह सम्मान प्रख्यात पाश्र्व गायिका और लता मंगेशकर पर आधारित किताब ‘लता : सुर-गाथा’ के लिए दिया जा रहा है।
  • चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की रॉकेट फोर्स ने नई मिसाइल ‘हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल’ (एचजीवी) का परीक्षण किया है। इसे डीएफ-17 नाम दिया गया है। इसका पहला परीक्षण बीते एक नवंबर और दूसरा दो हफ्ते बाद किया गया। दोनों परीक्षण सफल रहे और यह मिसाइल साल 2020 तक तैनात कर दी जाएगी। यह मिसाइल परीक्षण के दौरान करीब 1400 किमी तक गई थी। यह जापान में सैन्य अड्डों और भारत में परमाणु रिएक्टरों तक शीघ्रता और ज्यादा सटीकता के साथ पहुंच सकती है।’
  • इजरायल की संसद ने यरुशलम पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक विशेष कानून पास किया है। इसके मुताबिक इजरायल की सरकार को यरुशलम के किसी भी हिस्से पर अपना दावा छोड़ने के लिए अब संसद में सामान्य बहुमत की जगह दो तिहाई सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। इजरायल की संसद में 120 सदस्य हैं।
  • आर्थिक मामलों संबंधी मंत्रिमंडल समिति ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में पटसन वर्ष 2017-18 के लिए खाद्यान्‍नों तथा चीनी की पैकिंग अनिवार्यत: पटसन सामग्री में करने की स्‍वीकृति प्रदान की है। आर्थिक मामलों संबंधी समिति ने पटसन पैकिंग सामग्री (जेपीएम) अधिनियम, 1987 के अंतर्गत अनिवार्य पैकिंग मानदंडों का विस्‍तार किया है। स्‍वीकृति में यह व्‍यवस्‍था की गई है कि 90 प्रतिशत खाद्यान्‍न तथा 20 प्रतिशत चीनी उत्‍पादों की पैकिंग अनिवार्यत: पटसन की बोरियों में होगी।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 3 जनवरी को अपनी बैठक में राष्‍ट्रीय जलमार्ग-1 पर नौवहन क्षमता मजबूत करने के लिए जलमार्ग विकास परियोजना के क्रियान्‍वयन को स्‍वीकृति दे दी है। 5369.18 करोड रूपए लागत की यह परियोजना विश्‍व बैंक की तकनीकी सहायता और निवेश समर्थन से लागू की जाएगी। मार्च 2023 तक परियोजना पूरी हो जाने की आशा है।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3 जनवरी को भूमि सीमा पार करने के संबंध में भारत और म्‍यांमार के बीच समझौते को मंजूरी दे दी है। इस समझौते से दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में आमतौर पर रह रहे लोगों की मुक्‍त आवाजाही से संबंधित मौजूदा अधिकारों के नियमन एवं उनमें सामंजस्‍य बैठाने में सहूलियत होगी।
  • प्रोफेसर धीरेंद्र सिंह पाल ने 2 जनवरी, 2018 को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का कार्यभार संभाल लिया। उनका कार्यकाल पांच वर्षों का होगा।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3 जनवरी को तेल एवं गैस क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और इजरायल के बीच सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किये जाने को मंजूरी दे दी है।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3 जनवरी को भारत में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर करने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और ग्रेटर लंदन अथॉरिटी एक्‍ट, 1999 (ब्रिटेन) के तहत स्‍थापित वैधानिक निकाय ‘ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन’ के बीच सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किये जाने एवं इस पर अमल को मंजूरी दे दी है।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने 3 जनवरी को सूचना संचार प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और बेल्जियम के बीच सहमति-ज्ञापन को मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि 7 नवम्बर 2017 को जब बेल्जियम के नरेश फिलिप भारत पधारे थे, तब इस सहमति-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये थे।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने 3 जनवरी को बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में नये अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान की स्‍थापना को मंजूरी दी है। संस्‍थान की स्‍थापना प्रधानमंत्री स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा योजना के तहत की जाएगी। परियोजना की लागत 1351 करोड़ रुपये है। इस योजना के तहत भुवनेश्‍वर, भोपाल, रायपुर, जोधपुर, ऋषिकेश और पटना में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थानों की स्‍थापना की जा चुकी है तथा रायबरेली में संस्‍थान का निर्माण प्रगति पर है। इसके अलावा 2015 में नागपुर (महाराष्‍ट्र), कल्‍याणी (पश्चिम बंगाल) तथा गुंटूर (आंध्र प्रदेश) के मंगलागिरि में तीन संस्‍थानों को और 2016 में भठिंडा तथा गोरखपुर में एक-एक संस्‍थानों को मंजूरी दी गई है। कामरूप (असम) में भी एक संस्‍थान को स्‍वीकृति दी गई है।
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान, चेन्‍नई द्वारा क्रिसिल (क्रेडिट रेटिंग इंफॉरमेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) रिस्‍क एंड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सोल्‍यूशन लिमिटेड के सहयोग से किए गए अध्‍ययन के अनुसार देश में ज्‍वारीय ऊर्जा की अनुमानित क्षमता लगभग 8000 मेगावाट है जिसमें से 7000 मेगावाट खंबात की खाड़ी, 1200 मेगावाट गुजरात में कच्‍छ की खाड़ी में तथा पश्चिम बंगाल के सुन्‍दर वन में गांगेये डेल्‍टा में 100 मेगावाट है।
  • लेसोथो के नरेश लेत्सी III तथा महारानी मासेनाते मोहातो सिसो ने अपनी भारत यात्रा के दौरान 2 जनवरी, 2018 को राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।
  • केंद्रीय गृह मंत्रलय हिमालय में 9000 फीट से ऊपर तैनात अर्द्ध सैनिक बलों को विशेष प्रकार के कपड़ें एवं पर्वतारोही उपकरण (special clothing and mountaineering equipment (SCME) उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है। अभी यह सुविधा 140000 फीट ऊपर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को उपलब्ध करायी गयी है।
  • केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रलय द्वारा 2 जनवरी, 2018 को ‘नारी’ नामक पोर्टल की शुरुआत की गई। इस पोर्टल पर महिलाओं से संबंधित सभी केंद्रीय व सरकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी।
  • वर्ष 1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी श्री विजय केशव गोखले भारत के नये विदेश सचिव नियुक्त हुये। उनकी नियुक्ति एस-जयशंकर के स्थान पर हुयी है।
  • ओएनजीसी ने अरब सागर में अपने प्रमुख फील्ड बांबे हाई में तेल और गैस का नया भंडार खोजा है। यह खोज मुंबई हाई फील्ड के पश्चिम में स्थित कुएं डब्ल्यूओ-24-3 में की गई है। खोदाई के दौरान प्राप्त आंकड़ों के आधार पर नौ क्षेत्रों को पहचाना गया और परीक्षण के दौरान इनमें तेल व गैस का प्रवाह दिखा। यहां करीब 2.97 करोड़ टन तेल एवं गैस रिजर्व होने का अनुमान है
  • बिहार के शेखपुरा जिले के डीह फरपर गांव में नव पाषाण कालीन सभ्यता की निशानी मिली है। यह ईसा से भी साढ़े तीन हजार साल से अधिक पुरानी संस्कृति है। अन्वेषक दल को दो ऐतिहासिक मृदभांड मिले हैं। काला व लौह मृदभांड तथा दूसरा पॉलिश युक्त कृष्ण मृदभांड। दोनों मृदभांड ईसा पूर्व के हैं। नवपाषाण काल को ईसा से करीब 3500 साल पहले का युग माना जाता है।
  • सरकारी कंपनी गेल इंडिया ने देश का दूसरा सबसे बड़ा रूफटॉप सोलर पावर प्लांट उत्तर प्रदेश के पाता स्थित पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में लगाया है। कॉम्प्लेक्स में 5.76 मेगावाट पीक की क्षमता वाला यह प्लांट लगाया गया है। वेयरहाउस की छत पर स्थापित यह प्लांट कुल 65 हजार वर्गमीटर के क्षेत्रफल में फैला है। इस प्लांट से देश के इस सबसे बड़े गैस आधारित पेट्रोकेमिकल प्लांट की जरूरत के लिए 79 लाख यूनिट से ज्यादा की बिजली पैदा करने का लक्ष्य है।
  • सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पहली बार 1 जनवरी, 2018 से मूल्य वर्धित कर (वैट) लागू हो गया। राजस्व बढ़ाने के लिए ज्यादातर वस्तुओं और सेवाओं पर पांच फीसद वैट लगाया गया है। इससे खाने के सामान, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं गैसोलिन, फोन, पानी और बिजली के बिल महंगे हो जाएंगे। इन दोनों देशों में काम करने वाले लाखों भारतीयों पर इसका असर पड़ेगा।
  • इजरायल के पुरातत्व वैज्ञानिकों ने 2,700 साल पुरानी मिट्टी की मुहर की छाप खोजी है। बताया जा रहा है कि यह मुहर यरुशलम के गवर्नर की थी, जिसका उल्लेख बाइबल में भी किया गया है। मुहर की इस छाप को पुराने यरुशलम में स्थित यहूदियों के पवित्र स्थल वेस्टर्न वॉल के करीब खोजा गया।
  • विदर्भ की टीम ने दिल्ली को 9 विकेट से हराकर रणजी क्रिकेट ट्रॉफी का खिताब जीता। विदर्भ ने पहली बार यह ट्रॉफी जीता है। विदर्भ की इस जीत के नायक रजनीश गुबानी और आकाश वाडकर रहे। रजनीश ने हैट्रिक सहित पूरे मैच में कुल 8 विकेट चटकाए। इंदौर के होलकर स्टेडियम में फाइनल आयोजित हुआ। विदर्भ की इस जीत में प्रमुख भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी रहे रजनीश गुरबानीए जिन्होंने मैच में हैट्रिक समेत कुल 8 विकेट लिए।
  • चीन ने अपनी पनडुब्बियों को लक्ष्य पर सटीक निशाना साधने में मदद के लिए पानी के अंदर काम करने वाला सर्विलांस नेटवर्क विकसित किया है। यह नेटवर्क हिंद महासागर समेत सिल्क रोड से जुड़े समुद्री मार्ग में चीन के हितों की रक्षा करेगा। चीन ने इस प्रणाली को शुरू कर दिया है। इससे पानी के अंदर के वातावरण की सूचना इकट्ठा की जाती है। खासकर पानी का तापमान और लवणता का पता लगाया जाता है जिसका इस्तेमाल नौसेना जहाजों को सटीक निशाना बनाने के लिए करती है।
  • कोलकाता में प्रोफेसर सत्येंद्र नाथ बोस की 125वीं जयंती के कर्टन रेजर समारोह का आयोजन 1 जनवरी, 2018 को आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इसे संबोधित हुआ। एक जनवरी, 1894 को जन्मे बोस 1920 के दशक में क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में अपने कार्य के लिए जाने जाते हैं। महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के साथ काम कर चुके बोस ने बोसॉन कण की खोज की थी।
  • इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आइएसएस) में अंतरिक्ष यात्रियों ने पहली बार अंतरिक्ष में ही अज्ञात सूक्ष्म जीवों (माइक्रोब्स) की पहचान की है। नमूनों को धरती पर लाकर उनकी जांच किए बिना ही उन्हें यह सफलता मिली है।
  • आयकर विभाग ने ई-रिटर्न फाइल करने वाले करदाताओं के लिए एक नई हेल्पलाइन 1 जनवरी, 2018 को शुरू की। रिटर्न और टैक्स से जुड़े अन्य काम ऑनलाइन करने वाले करदाता इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। नया नंबर 18001030025 पूरे भारत के लिए ट्रोलफ्री तथा 918046122000 सीधे संपर्क का नंबर है।
  • जयापुर, नागेपुर व ककरहिया के बाद अब प्रधानमंत्री सांसद आदर्श गांव के रूप में काशी विद्यापीठ ब्लॉक के डोमरी का चयन होगा।
  • भारतीय गोल्फर शिव कपूर ने पटाया (थाईलैंड) में आयोजित रॉयल कप टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. उन्होंने मेजबान देश, थाईलैंड के प्रोम मीसावाट को एक शॉट से मात दी. भारत के ही गगनजीत भुल्लर तीसरे स्थान पर रहे.
  • अरुणाचल प्रदेश को 31 दिसंबर, 2017 को खुले में शौच से मुक्त राज्य घोषित किया गया। सिक्किम के पश्चात खुले में शौच मुक्त घोषित होने वाला अरुणाचल प्रदेश दूसरा पूर्वोत्तर राज्य है।
  • 31 दिसंबर, 2017 से पीआईओ कार्ड (पर्सन ऑफ इंडियन ऑरिजन) को ओसीआई (ओवरसीज सिजिटन ऑफ इंडिया) में निःशुल्क परिवर्तित करने करने का नियम समाप्त हो गया है। हालांकि शुल्क के साथ परिवर्तन जारी रहेगा।
  • हरियाणा के झज्झर जिला के दिघल जिला में पहली बार स्लोवेनियन ग्रेब्स को तालाब में तैरते हुये देखा गया। भारत में एैसा चौथी बार है जब स्लोवेनियन ग्रेब्स देखा गया।
  • दक्षिण कोरिया ने पनामा के एक जहाज ‘कोटी’ को जब्त कर लिया, जिसके बारे में संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि यह जहाज उत्तर कोरिया के लिए तेल की आपूर्ति कर रहा था।
  • वेस्ट इंडिज के पूर्व ऑल-राउंडर फिल सिमंस को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया कोच नियुक्त किया गया। अफगानिस्तान एवं आयरलैंड को जून 2017 में टेस्ट टीम का दर्जा दिया गया था।
  • जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अस्तित्व में आए अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आइएसए) में शामिल सभी 121 देशों में नेशनल फोकल प्वाइंट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी देश संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी की जिम्मेदारी तय करेंगे। इन प्वाइंटों के माध्यम से ही संबंधित देश आइएसए के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे।
  • यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने जीवित ऊतकों (लिविंग टिश्यू) से जटिल 3डी (त्रिआयामी) संरचनाएं बनाने का अनोखा तरीका खोज निकाला है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस मॉडल के प्रयोग से जीव विज्ञान के मूलभूत सिद्धांतों का अध्ययन करने में आसानी होगी। चूहे या मनुष्यों की सक्रिय कोशिकाओं की पैटर्निग कर जीवित टिश्यू से कटोरे, क्वाइल या लहर के आकार की संरचनाएं बनाई जा सकती हैं।
  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार हाल में आये ओखी चक्रवात के कारण मुंबई, गोवा, केरल, कर्नाटक, गुजरात के तट पर 80 टन का प्लास्टिक कचरा जमा हो गया।

CLICK HERE FOR CURRENT OBJECTIVE QUESTIONS IN HINDI

 

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *