भारत बना विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

  • विश्व बैंक द्वारा जारी वर्ष 2017 की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस को पीछे छोड़कर भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।
  • रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 के अंत में भारत का सकल घरेलू उत्पाद 2.597 ट्रिलियन डॉलर हो गया है वहीं फ्रांसीसी अर्थव्यवस्था 2.582 ट्रिलियन डॉलर की है।
  • 19.39 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ अमेरिका अभी भी विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यस्थाा है, वहीं 12.23 ट्रिलियन डॉलर के साथ चीन दूसरे स्थान पर, 4.87 ट्रिलियन डॉलर के साथ जापान तीसरे स्थान पर, 3.67 ट्रिलियन डॉलर के साथ जर्मनी चौथे स्थान पर तथा 2.62 ट्रिलियन डॉलर के साथ यूनाइटेड किंगडम पांचवें स्थान पर है।
  • विश्व बैंक के अनुसार उपभोक्ता व्यय में बढ़ोतरी के बल पर विनिर्माण सेक्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था को लाभ हुआ है।
    देश जीडीपी (2017)
    यूएसए 19.39 ट्रिलियन डॉलर
    चीन 12.23 ट्रिलियन डॉलर
    जापान 4.87 ट्रिलियन डॉलर
    जर्मनी 3.67 ट्रिलियन डॉलर
    यूके 2.62 ट्रिलियन डॉलर
    भारत 2.597 ट्रिलियन डॉलर
    फ्रांस 2.582 ट्रिलियन डॉलर

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *