तस्मान सागर में एडी की जोडि़यों वाली ‘स्मोक रिंग’ की खोज

वैज्ञानिकों ने तस्मान सागर में ‘स्मोक रिंग’ (smoke rings) खोजा है जो छोटी समुद्री प्रजातियों को अपने अंदर लेकर उसे अधिक गति से दूर तक ले जा सकता है।
-ये एक तरह से तेज गति वाली एडी (eddi) हैं जो छोटे समुद्री जीवों को बहाकर काफी दूर तक ले जाते हैं। जल की गोलाकार धारा को एडी कहा जाता है। ज्ञातव्य है कि समुद्र निरंतर गति वाला जल निकाय है और पानी की सामान्य गति को धारा कहा जाता है। परंतु कई बार यही सामान्य धारा अलग होकर गोलाकार घूमने लगती है जिसे एडी कहा जाता है। समुद्र में इनकी कमी नहीं है।
-स्मोक रिंग्स एक-दूसरे से जुडी एडियों की जोड़ी होती हैं जो प्रतिकूल दिशाओं में चक्कर लगा रही होती हैं जो सामान्य एडी की तुलना में दस गुणा अधिक तेजी से घूम रही होती हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *