अंटार्कटिक सामुद्रिक पारिस्थितिकी अध्ययन अभियान

  • ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण (बीएएस) के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक रहस्यमय समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र, जो 120,000 सालों तक एक बर्फ शेल्फ के नीचे छिपी हुई है, का पता लगाने के लिए 21 फरवरी, 2018 को अभियान की शुरुआत की
  • बीएएस के अनुसार जुलाई 2016 में ए26 नामक हिमशैल लार्सेन आइस शेल्फ से अलग हो गया था जिससे 5,818 वर्ग किलोमीटर का समुद्र तल दिखाई दिया जो कि लंदन से लगभग चार गुना आकार का है।
  • बीएएस के मुताबिक यह एक आकस्मिक मिशन है। यह पारिस्थितिकी तंत्र जो कि संभवतः बर्फ के नीचे हजारों वर्षों तक छुपा रहा है, सूरज की रोशनी उसकी समुद्री परतों को बदल सकती है।
  • अंतरराष्ट्रीय टीम फॉकलैंड द्वीप समूह के स्टेनली से रवाना हुये और ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण अनुसंधान जहाज आरआरएस जेम्स क्लार्क रॉस के पर तीन सप्ताह का समय व्यतीत करते हुये शोध करेंगे।
  • दक्षिण अटलांटिक द्वीप फॉकलैंड, जिसे स्पेनिश में माल्विनास नाम से जाना जाता है, अर्जेंटीना और ब्रिटेन के बीच विवादित है।
  • शोध दल समुद्री मछली, समुद्री जीवों, प्लवक, तलछट और पानी के नमूने इकट्ठा करके समुद्री मछली का पता लगाएगा। वे समुद्री स्तनधारियों और पक्षियों को भी रिकॉर्ड करेंगे जो इस क्षेत्र में आ गये होंगे।




Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *