भारतीय वायुसेना का केरल में ‘ऑपरेशन करुणा’

  • भारतीय वायुसेना ने केरल में बाढ़ से प्रभावित लोगों को बचाव एवं राहत हेतु ‘ऑपरेशन करुणा’ का संचालन कर रहा है।
  • यह ऑपरेशन 9 अगस्त, 2018 को आरंभ हुआ।
  • इस विशाल एवं महान अभियान में वायुसेना के 24 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। इनमें एमआई-17बी (द नाइट) हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं।
  • भारतीय नौसेना भी केरल बाढ़ से बचाव व राहत हेतु ‘ऑपरेशन मदद’ का संचालन कर रहा है।
  • भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी सीजन में अब तक यहां 42 फीसद अधिक बारिश हुई है.
  • कई पर्यावरणविदों ने केरल में आई बाढ़ को मानव निर्मित आपदा करार दिया है। सबने यहां तेजी से हो रही जंगलों की कटाई और पर्यटन में वृद्धि को इसकी मुख्य वजह माना है।
  • इस साल की शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आकलन में केरल को बाढ़ को लेकर सबसे असुरक्षित 10 राज्यों में रखा गया था। देश में आपदा प्रबंधन नीतियां भी हैं लेकिन इस रिपोर्ट के आने के बावजूद केरल कोई कदम नहीं उठाए।
  • केरल में 80 से ज्यादा बांध हैं। अधिक बारिश के चलते सभी बांध पानी से लबालब हो उठे। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समयबद्ध तरीके से बांधों से धीरे-धीरे पानी छोड़ा जाता तो बाढ़ इतनी विनाशकारी नहीं होती।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *