वर्ष 2017 में बाघों की सर्वाधिक मौत मध्य प्रदेश में

  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के अनुसार लगातार दूसरे वर्ष भारत में बाघों की सर्वाधिक मौत मध्य प्रदेश में दर्ज की गई।
  • वर्ष 2017 में देश में 95 बाघों की मौत हुयी जिनमें अकेले मध्य प्रदेश में 25 बाघों की मौत हो गयी।
  • वर्ष 2016 में देश में 97 बाघों की मौत हुयी थी जिनमें 30 बाघों की मौत मध्य प्रदेश में हुयी थी।
  • बाघों की मौत का मुख्य कारण शिकार, आपसी संघर्ष, संक्रमण, ट्रेन से टकराना इत्यादि रहा है।
  • ज्ञातव्य है कि मध्य प्रदेश में कभी देश में सर्वाधिक बाघ हुआ करता था किंतु वर्ष 2010 में उसका स्थान कर्नाटक ने ले लिया जहां वर्तमान में देश का सर्वाधिक बाघ पाया जाता है।
  • वर्ष 2015 में करायी गयी गणना के मुताबिक मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या वर्ष 2010 के 257 से बढ़कर वर्ष 2015 में 308 हो गयी। किंतु विगत दो वर्षों में इनमें से 55 बाघ मर गये।
    वर्ष 2017 में राज्यवार मरने वाले बाघों की संख्या
    मध्य प्रदेश 25
    महाराष्ट्र 17
    कर्नाटक 15
    उत्तराखंड 15
    असम 8
    उत्तर प्रदेश 7
    भारत 95

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *