तेलुगु कवि के. शिवा रेड्डी को वर्ष 2018 का सरस्वती सम्मान

  • तेलुगु कवि के. शिवा रेड्डी को वर्ष 2018 का सरस्वती सम्मान (28वें) देने की घोषणा की गई है।
  • के. शिवा रेड्डी को उनकी कविता संग्रह ‘पक्काकी ओट्टिगिलिटे’ (Pakkaki Ottigilite) के लिए दिया गया है। यह पुस्तक 2016 में प्रकाशित हुयी थी और 104 कविताओं का संग्रह है। इसमें सामाजिक बदलाव के प्रति कवि की प्रतिक्रिया व उनके स्वयं के विकास को दर्शाया गया है।
  • श्री रेड्डी का जन्म 1943 में आंध्र प्रदेश के गुंटुर जिला में एक किसान परिवार में हुआ था।
  • सम्मान में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और 15 लाख रुपये का चेक किया जाता है।
  • सरस्वती सम्मान के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
  • यह किसी साहित्यकार को विगत दस वर्षों में संविधान की आठवीं अनुसूची की भारतीय भाषाओं में प्रकाशित किसी साहित्यिक उपलिब्ध के लिए दिया जाता है।
  • पहला सरस्वती सम्मान वर्ष 1991 में हरिवंश राय बच्चन को दिया गया था।
  • सरस्वती सम्मान के अलावा के.के. बिड़ला फाउंडेशन व्यास सम्मान व बिहारी पुरस्कार भी प्रदान करता है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *