मैरिसे कोंडे को वैकल्पिक नोबेल साहित्य पुरस्कार

  • फ्रांसीसी कैरिबियन क्षेत्र गैडलोपियन की लेखिका मैरिसे कोंडे को वैकल्पिक नोबेल साहित्य पुरस्कार ((साहित्य का नई अकादमी पुरस्कार)) देने की घोषणा की गई है।
  • उन्होने अपने उपन्यासों में उपनिवेशवाद व उसके पश्चात फैली अव्यवस्था को रेखांकित किया है।
  • उन्होंने 20 से अधिक उपन्यास लिखा है जिनमें देसिरादा, सेगु व क्रॉसिंग द मैंग्रोव प्रमुख है।
  • फांसीसी नागरिक कोंडे अपने सारे उपन्यास फ्रेंच में लिखी हैं जिन्हें अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है।
  • ‘मी टू मूवमेंट’ के पश्चात बलात्कार का मामला सामने आने तथा स्वीडिश नोबेल कमेटी के फ्रांसीसी जीन क्लाउडे आर्नोल्ट के साथ संबंध उजागर होने के बाद इस वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार की स्थापना की गई है। जीन क्लाउडे को बलात्कार के मामले में दो साल जेल की सजा हुई है।
  • इस घटना के सामने आने के पश्चात इस वर्ष नोेबेल साहित्य पुरस्कार को स्थगित कर दिया गया।
  • वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार की स्थापना स्वीडेन के सांस्कृतिक क्षेत्र के 100 लोगों ने मिलकर की है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *