वर्ष 2013 से 2017 तक के ‘उत्कृष्ट सांसद’ पुरस्कार

The President, Shri Ram Nath Kovind presenting the Outstanding Parliamentarian Award for the year 2013 to Smt. Najma Heptulla

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने 1 अगस्त, 2018 वर्ष 2013 से 2017 तक के ‘उत्कृष्ट सांसद’ पुरस्कार प्रदान किया। पांच सांसदों को यह पुरस्कार संसद् के सेंट्रल हॉल में प्रदान किए गए। भारतीय संसदीय समूह द्वारा वर्ष 2013 से 2017 के लिए पांच सांसदों को ‘उत्कृष्ट सांसद’ (Outstanding Parliamentarian Award ) पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। जिन सांसदों को उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार दिया गया, वे निम्नलिखित हैं:

  1. वर्ष 2017ः भतृहरि महताब (बीजद, लोकसभा)
  2. वर्ष 2016ः दिनेश त्रिवेदी (तृणमूल कांग्रेस, लोकसभा)
  3. वर्ष 2015ः गुलाम नबी आजाद (कांग्रेस, राज्यसभा)
  4. वर्ष 2014ः हुकुम देव नारायण यादव (भाजपा, लोकसभा)
  5. वर्ष 2013ः डॉ. नजमा हेपतुल्लाह (भाजपा, राज्यसभा)
  • उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार वर्ष 1992 में लोकसभा के तत्कालीन अध्यक्ष शिवराज पाटिल द्वारा आरंभ किया गया था।
  • पहला उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार वर्ष 1995 में चंद्रशेखर को दिया गया था।

भारतीय संसदीय समूह के बारे में

  • भारतीय संसदीय समूह (Indian Parliamentary Group) एक स्वायतशासी निकाय है जिसकी 1949 में स्थापना, संविधान सभा द्वारा 16 अक्टूबर, 1948 को पारित एक प्रस्ताव के आलोक में हुआ था।
  • इस समूह की सदस्यता सभी मौजूदा व पूर्व सांसदों के लिए खुला है।
  • लोकसभाध्यक्ष इस समूह के पदासीन अध्यक्ष होते हैं।
  • इस समूह का मुख्य उद्देश्य सांसदों के बीच व्यक्तिगत संपर्क को बढ़ावा देना है।
  • यह समूह भारत की संसद व विश्व की संसदों के बीच संपर्क का भी काम करता है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *