शक्ति कांत दास भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर, उर्जित पटेल का त्यागपत्र

  • केंद्र सरकार ने 11 दिसंबर, 2018 को आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव व वर्तमान में वित्त आयोग के सदस्य शक्तिकांत दास को भारतीय रिजर्व बैंक का नया गर्वनर नियुक्त किया गया है। वे भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर होंगे।
    उनकी नियुक्ति उर्जित पटेल के स्थान पर हुयी है जिन्होंने 10 नवंबर, 2018 को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर पद से त्यागपत्र दे दिया था।
  • शक्तिकांत दास 2015 से 2017 के बीच आर्थिक् मामलों के सचिव थे।
  • वर्तमान में जी-20 देशों मेंं भारत के शेरपा भी हैं।
  • 1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी श्री दास जून 2014 मेूं राजस्व सचिव के पद पर नियुक्त हुए थे।

उर्जित पटेल का त्यागपत्र

  • उर्जित पटेल ने व्यक्तिगत कारणों से गवर्नर पद से त्यागपत्र दे दिया था। हालांकि यह माना जा रहा है कि कई मामलों पर सरकार के साथ मतभेद के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
  • वे सितंबर 2014 में रघुराम राजन की जगह भारतीय रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर नियुक्त हुए थे। उन्हें तीन वर्षों के लिए नियुक्त किया गया था।
  • भारतीय रिजर्व बैंक के इतिहास में त्यागपत्र देने वाले वे चौथे गवर्नर हैं। इससे पहले सर ऑसबार्ने स्मिथ (1935-37), बेनेगल रामा राउ (1949-57), एस- जगन्नाथन (1970-75) भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर पद से त्यागपत्र दे चुके हैं।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *