बछेंद्री पाल के नेतृत्व में मिशन गंगा राफ्टिंग अभियान

  • 40 सदस्यीय मिशन गंगा राफ्टिंग अभियान 5 अक्टूबर, 2018 को हरिद्वार में आरंभ हो रहा है। 40 सदस्यीय इस अभियान में 20 महिलाएं हैं।
  • इस टीम का नेतृत्व बछेंद्री पाल कर रही हैं। माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली बछेंद्री पाल प्रथम महिला हैं।
  • यह अभियान 5 अक्टूबर को हरिद्वार से प्रारंभ होगा। बिजनौर, फरूखाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, बक्सर होते यह अभियान 30 अक्टूबर, 2018 को पटना में समाप्त होगा। इस तरह अभियान में कुल 1500 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
  • इस अभियान का उद्देश्य गंगा को स्वच्छ करना तथा अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाना है।
  • इस अभियान को भारत सरकार एवं टाटा स्टील सहायता दे रही है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *