अरुणाचल प्रदेश में ‘रोने वाले सांप’ की खोज

  • वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश में रोनेवाली कीलबैक सांप प्रजाति की खोज की है।
  • इस सांप का वैज्ञानिक नाम हेबियस लैक्रिमा (Hebius lacrima) है जो इसकी आंख के काले धब्बे के कारण दिया गया है। यह काला धब्बा आंसू जैसा दिखता है। लैकरिमा को लैटिन में आंसू कहते हैं।
  • न्यूजीलैंड से प्रकाशित जूटाक्सा पत्रिका में इस प्रजाति की खोज की घोषणा की गई है।
    इस प्रजाति की खोज गुवाहाटी स्थित जंतुविज्ञानी जयदित्या पुरकायस्था ने अरुणाल प्रदेश के बसर क्षेत्र (लेपा-रादा जिला) में धान की खेत से की है। जिस प्रजाति की खोज की गई है वह नर है और इसकी लंबाई 48.7 सेंटिमीटर है।
  • वैश्विक स्तर पर सांप की 3709 प्रजातियां हैं। पूर्वोत्तर में भारत में इनकी 110 प्रजातियां पाई जाती है जिनमें 55 अरुणाचल प्रदेश में पाई जाती है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *