पृथ्वी दिवस 2019 थीम

  • पूरे विश्व में 22 अप्रैल, 2019 ‘पृथ्वी दिवस’ मनाया गया।
  • थीमः वर्ष 2019 के पृथ्वी दिवस की थीम थी, ‘अपनी प्रजातियों का संरक्षण करें’ (protect our species)

पृष्ठभूमि

  • ज्ञातव्य है कि आज से 49 वर्ष पहले 22 अप्रैल, 1970 को लाखों लोग 50 वर्षों के औद्योगिक विकास के नकारात्मक प्रभाव के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे। इसका आयोजन अमेरिकी सिनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने किया था। अमेरिका सहित विश्व के अन्य देशों में स्मॉग घातक सिद्ध हो रहा था और इस बात के प्रमाण पुख्ता हो रहे थे कि यह बच्चों के विकास को बाधित कर रहा है। इसके अलावा कीटनाशकों एवं अन्य प्रदूषकों के अत्यधिक प्रयोग के कारण जैव विविधता को नुकसान पहुंचा रहा था।
  • इसी आपदा को मद्देनजर रखते हुये तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति निक्सन एवं अमेरिकी कांग्रेस ने तत्परता दिखाते हुये जुलाई 1970 में पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी का सृजन किया।
  • 22 अप्रैल, 1970 को प्रदर्शन के आलोक में प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
  • अर्थ डे नेटवर्क नामक संगठन विश्व्यापी पृथ्वी दिवस का नेतृत्व करता है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2009 में अपने एक प्रस्ताव द्वारा प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को ‘अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी मातृ दिवस’ ’ (International Mother Earth Day) के रुप में मनाने का निर्णय लिया।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *