वर्ष 2017 में ग्रीनहाउस गैस सर्वोत्तम स्तर पर -संयुक्त राष्ट्र संघ

  • संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसें, जो कि जलवायु परिवर्तन के लिए मुख्य रूप से उत्तरदायी हैं, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन के महानिदेशक पेट्टेरी तालस के अनुसार कार्बन डाई ऑक्साइड सहित अन्य ग्रीन हाउस गैसों में बिना त्वरित कटौती के जलवायु परिवर्तन का पृथ्वी पर जीवन पर प्रभाव विध्वंसकारी होगी जिससे वापस आना मुश्किल होगा।
  • विश्व मौसमविज्ञान संगठन द्वारा जारी वार्षिक ‘ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन’ के अनुसार वर्ष 2017 में वायुमंडल में कार्बन डाई ऑक्साइड का सकेंद्रण 405.5 पार्ट्स प्रति मिलियन (पीपीएम) पहुंच गया। यह वर्ष 2016 के 403.3 पार्ट्स प्रति मिलियन तथा वर्ष 2015 में 400.1 पार्ट्स प्रति मिलियन से अधिक है।
  • पेट्टेरी तालस के अनुसार कार्बन डाई ऑक्साइड का इतना स्तर आज से 30 से 50 लाख वर्ष पहले पहुंचा था। तब तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था और समुद्री जल स्तर आज से 10.20 मीटर अधिक था।
SOURCE: WMO
  • नाइट्रस ऑक्साइड 329.9 पार्ट्स प्रति मिलियन तथा मिथेन 1859 पार्ट्स प्रति मिलियन के स्तर पर पहुंच गया।
    इस रिपोर्ट के अनुसार कार्बन डाई ऑक्साइड का मौजूदा स्तर (2017) औद्योगिक क्रांति से पूर्व के स्तर से 46 प्रतिशत अधिक है।
    इसी तरह मिथेन का स्तर औद्योगिक क्रांति से पूर्व के स्तर से 17 प्रतिशत अधिक है।
  • नाइट्रोजन ऑक्साइड का वर्ष 2017 में स्तर औद्योगिक क्रांति से पूर्व के स्तर से 20 प्रतिशत अधिक है। नाइट्रोजन ऑक्साइड का 40 प्रतिशत हिस्सा मिट्टी की डिग्रेडेशन, उर्वरक उपयोग एवं उद्योग जैसी गतिविधियों से आता है।
  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन की रिपोर्ट में चीन में सीएफसी-11 जैसा प्रतिबंधित रसायन का उत्पादन का उल्लेख किया गया है। सीएफएसी-11 ग्लोबल वार्मिंग के अलावा ओजोन परत को भी नुकसान पहुंचाता है।
  • रिपोर्ट के अनुसार 1990 से विभिन्न ग्रीन हाउस गैसों, जिन्हें ‘रेडियोएक्टिव फोर्सिंग’ कहा जाता है, के जलवायु पर उष्णता प्रभाव में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *