क्या है क्लाई फाई ?

  • क्लाई फाई (CLI-FI) से तात्पर्य है क्लाइमेट फिक्शन। उपन्यासकार अब क्लाइमेट चेंज फिक्शन की ओर उन्मुख हो रहे हैं ताकि बाढ़, सूखा, चक्वात के विपदाकारी प्रभावों को नाटकीय रूप दिया जा सके।
  • ब्राउन यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ एलिजाबेथ रश के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले परिवर्तन को हम दैनिक स्तर पर देख नहीं पाते परंतु क्लाई फाई के जरिये हम इसके विभिन्न प्रभावों यथा बाढ़, सूखा या चक्रवात के कारण विस्थापित व्यक्ति के रूप में खुद की परिकल्पना कर सकते हैं।
  • क्लाई फाई शब्द का प्रथम प्रयोग अमेरिकी फ्रीलांस पत्रकार डेन ब्लूम ने 2010 में किया था।
  • क्लाई फाई की कहानी अच्छी होनी चाहिए जिसमें भावनाएं एवं स्मरणीय चरित्र होंगे।
  • कुछ प्रमुख क्लाई फाई निम्नलिखित हैंः
    • द हिस्ट्री ऑफ बीः नॉर्वे की माजा लुंडे की इस क्लाई फाई में मधुमक्खी विहीन दुनिया की परिकल्पना की गई है जहां मानव को पेड़ों का परागण हाथ से करना पड़ता है।
    • ब्लू डील्सः माजा लुंडे की इस क्लाई फाई में जल के अस्तित्व की कहानी है।
    • द ड्राउंड वर्ल्डः जे.जी. बलार्ड की इस फिक्शन में यह दर्शाया गया है कि कैसे पिघलते विश्व ने परित्यक्त लंदन को डूबो दिया है।
    • फ्लाइट बिहेवियरः बारबारा किंग्ससोल्वर में एक महिला को अग्नि की घटनाओं का अनुभव कराते दर्शाया गया है।
    • मैड एडमः माग्रेट अटवूड की इस क्लाई फाई में समुदाय की साहसिकता का वर्णन है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *