विश्व का सबसे बड़ा पक्षीः वोरोम्बे टाइटन

  • वैज्ञानिकों ने कई वर्षों की बहस के पश्चात अंततः विश्व का सबसे बड़ा पक्षी की पहचान कर लिया है।
  • रॉयल सोसायटी ओपन साइंस में 26 सितंबर, 2018 को प्रकाशित लेख के मुताबिक जूलॉजिकल सर्वे ऑफ लंदन ने ‘वोरोम्बे टाइटन’ (Vorombe titan) (मलागासी एवं ग्रीक में जिसका अर्थ होता है बड़ा पक्षी) विश्व का सबसे बड़ा पक्षी का दर्जा दिया है जो अब विलुप्त हो चुका है।
  • वोरोम्बे टाइटन, एलीफैंट बर्ड (Elephant birds) प्रजाति का पक्षी था।
  • यह पक्षी तीन मीटर लंबा एवं 800 किलोग्राम वजनी था।
  • यह पक्षी आज से 1000 वर्ष पहले मेडागास्कर में विचरण किया करता था।
  • आस्ट्रिच के समान ही यह पक्षी उड़ नहीं सकता था।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार मेडागास्कर के मेगाफौना में से एलीफैंट बर्ड सबसे बड़े थे एवं इस द्वीप के विकासवादी इतिहास की महत्वपूर्ण घटना भी थी।
  • एलीफैंट बर्ड एपीयोर्निथिडे परिवार से संबधित थे जो अब विलुप्त हो चुके हैं।
  • इस प्रजाति की प्रथम पक्षी एपीयोर्निस मैक्सिमस (Aepyornis maximus) को अब तक का सबसे बड़ा पक्षी माना जाता था किंतु 1894 में ब्रिटिश वैज्ञानिक सी.डब्ल्यू. एंड्रिउ ने एपीयोर्निस टाइटन (Aepyornis titan) को सबसे बड़ा पक्षी माना था जिसे अब जाकर स्वीकृति दी गई है।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *