अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 2018

Photo: UN
  • अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 15 अक्टूबर, 2018 को आयोजित किया गया।
  • थीमः इस वर्ष इस दिवस की थीम थीः ग्रामीण महिलाओं एवं लड़कियों की लैंगिक समानता एवं सशक्तीकरण के लिए सतत आधारिक संरचना, सेवाएं एवं सामाजिक सुरक्षा(Sustainable infrastructure, services and social protection for gender equality and the empowerment of rural women and girls.)।
  • इस दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों एवं समुदायों की सततता सुनिश्चित करने हेतु महिलाओं एवं लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता दिलाना तथा ग्रामीण आजीविका एवं संपूर्ण रहन-सहन में सुधार करना है।
  • पहला अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 15 अक्टूबर, 2008 को मनाया गया था।
  • इसी दिन भारत में ‘राष्ट्रीय महिला किसान दिवस’ आयोजित किया गया। वर्ष 2016 में सर्वप्रथम राष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *