न्‍यायमूर्ति रंजन गोगोई देश के 46वें प्रधान न्‍यायाधीश

  • न्‍यायमूर्ति रंजन गोगोई देश के 46वें प्रधान न्‍यायाधीश बन गये हैं।
  • राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 3 अक्टूबर 2018 को राष्‍ट्रपति भवन में उन्‍हें पद की शपथ दिलाई।
    न्‍यायमूर्ति गोगोई ने न्‍यायमूर्ति दीपक मिश्र का स्‍थान लिया है, जो सेवानिवृत हो गए। न्‍यायमूर्ति गोगोई 17 नवम्‍बर, 2019 तक इस पद पर रहेंगे।
  • न्यायमूर्ति रंजन गोगोई का जन्म 18 नवंबर, 1954 को हुआ और वह 1978 में एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए। उन्होंने गुवाहाटी उच्च न्यायालय में संवैधानिक, कराधान एवं कंपनी मामलों पर प्रैक्टिस शुरु की। उन्हें 28 फरवरी, 2001 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 9 सितंबर, 2010 को उन्हें पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया। 12 फरवरी, 2011 को उन्हें पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 23 अप्रैल, 2012 को उन्हें भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *