स्वतंत्र भारत की प्रथम महिला आईएएस अधिकारी अन्ना राजम मल्होत्रा का निधन

 

  • स्वतंत्र भारत की प्रथम महिला आईएएस अधिकारी अन्ना राजम मल्होत्रा का 91 वर्ष की आयु में 17 सितंबर, 2018 को मुंबई में निधन हो गया।
  • उनका जन्म जुलाई 1927 में केरल के एर्नाकुलम जिला में अन्ना राजम जॉर्ज के रूप में हुआ था। उनका विवाह आर.एन. मल्होत्रा के साथ हुआ था 1985 से 1990 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे।
  • श्रीमती मल्होत्रा 1951 में सिविल सेवा के लिए चयनित हुईं और उन्होंने मद्रास कैडर चुना। आर.एन. बनर्जी की अध्यक्षता वाले यूपीएससी साक्षात्कार बोर्ड ने विदेश सेवा या अन्य केंद्रीय सेवा चुनने का विकल्प दिया परंतु उन्होंने सिविल सेवा को ही चुना।
  • वे सात मुख्यमंत्रियों के अधीन काम की। सी. राजगोपालाचारी प्रथम मुख्यमंत्री थे जिसके अधीन उन्होंने काम किया। खुद राजगोपालाचारी सिविल सेवा में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ थे परंतु बाद में उन्होंने अन्ना राजम की प्रशंसा की।
  • होसुर में जब वह उप-जिलाधिकारी के पद पर नियुक्त थीं तब उन्होंने गांव में प्रवेश कर गए छह हाथियों को गोली मारने के बजाय अन्य विकल्प तलाश किया। उनके इस कार्य की काफी प्रशंसा हुई।
  • अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत के प्रथम कंप्यूटीकृत बंदरगाह न्हावा शेवा (जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह) के निर्माण का कार्य भी पूरा करवाया।
  • 1990 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *