पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का निधन

  • संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का 80 वर्ष की आयु में 18 अगस्त, 2018 को स्विटजरलैंड के बर्न में निधन हो गया।
  • उनका जन्म घाना के कुमासी में 8 अप्रैल, 1938 को हुआ था।
  • वे संयुक्त राष्ट्र महासचिव बनने से पहले संयुक्त राष्ट्र में अंडर-सेक्रेटरी रह चुके थे।
  • वे 1 जनवरी, 1997 को संयुक्त राष्ट्र संघ के सातवें महासचिव बने थे।
  • वर्ष 2001 में वे दूसरे कार्यकाल के लिए यूएन महासचिव बने। इस प्रकार वे 1997 से 2006 तक संयुक्त राष्ट्र महासचिव रहे।
  • यूएन महासचिव बनने वाले वे प्रथम यूएन में कार्यरत अधिकारी थे।
  • वे प्रथम अश्वेत अफ्रीकी संयुक्त राष्ट्र महासचि भी थे।
  • वर्ष 2001 में उन्हें मानवीयता की सेवा के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • बाद में उन्हें गृहयुद्ध से ग्रस्त सीरिया में संयुक्त राष्ट्र का विशेष दूत नियुक्त किया गया। हालांकि बाद में उन्होंने इस पद से त्यागपत्र दे दिया था।
  • काफी अन्नान ने अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि सहस्राब्दी विकास लक्ष्य को माना था।
  • नेल्सन मंडेला द्वारा स्थापित ‘द एल्डर्स’ नामक मानवाधिकार समूह का वर्ष 2012 में अध्यक्ष नियुक्त किये गये थे।
  • हाल फिलहाल में वे म्यांमार रोहिंग्या संकट पर एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग की अध्यक्षता कर रहे थे।
  • रवांडा में नरसंहार नहीं रोकने तथा कथित ऑयल फॉर फूड कार्यक्रम घोटाला में संलिप्तता संबंधी आरोप भी उन पर लगे।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *