ब्राजील के भौतिक विज्ञानी मार्सेलो ग्लीसर वर्ष 2019 के टेंपलटन पुरस्कार से सम्मानित

  • ब्राजील के भौतिक विज्ञानी और खगोलविद मार्सेलो ग्लीसर को जॉन टेम्पलटन फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2019 के टेंपलटन पुरस्कार से (Templeton Prize 2019) सम्मानित किया गया है।
  • यह पुरस्कार प्रतिवर्ष उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने “अंतर्दृष्टि, खोज या व्यावहारिक कार्यों के माध्यम से जीवन के आध्यात्मिक आयाम की पुष्टि में असाधारण योगदान दिया है ।”
  • श्री ग्लीसर ने विज्ञान और आध्यात्मिकता के सम्मिश्रण के लिए $ 1.4 मिलियन का पुरस्कार जीता।
  • सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी ग्लीसर का विचार है कि विज्ञान और धर्म दुश्मन नहीं हैं। श्री ग्लीसर ने ब्रह्मांड की उत्पत्ति और पृथ्वी पर जीवन को समझने के लिए विज्ञान को एक आध्यात्मिक खोज बताया है।
  • न्यू हैम्पशायर के हनोवर में डार्टमाउथ कॉलेज में नेचर फिलॉस्फी के प्रोफ़ेसर हैं 60 वर्षीय ग्लीसर जिन्होंने अपनी पुस्तकों, निबंधों, ब्लॉगों, टीवी डॉक्यूमेंट्री और सम्मेलनों, जो विज्ञान को एक आध्यात्मिक खोज के रूप में प्रस्तुत करते हैं, के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित की है ।
  • ब्राज़ील के मूल निवासी ग्लीसर टेम्पलटन पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले लैटिन अमेरिकी हैं।
  • वर्ष 1972 में स्थापित इस पुरस्कार से अब तक नोबेल शांति पुरस्कार विजेता, आध्यात्मिक गुरुओं , असंतुष्ट बुद्धिजीवियों और राजनेताओं को सम्मानित किया जा चुका है ।

टेम्पलटन पुरस्कार के अब तक के विजेता

  • मार्सेलो ग्लीसर (2019)
  • जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय (2018)
  • एल्विन प्लांटिंगा (2017)
  • रब्बी लॉर्ड जोनाथन सैक्स (2016)
  • जीन वनियर (2015)
  • टॉम हालिक (2014)
  • डेसमंड टूटू (2013)
  • 14 वें दलाई लामा (2012)
  • मार्टिन जे. रीस (2011)
  • फ्रांसिस्को जे. आयला (2010)
  • बर्नार्ड डी’स्पैग्नैट (2009)
  • माइकल हेलर (2008)
  • चार्ल्स टेलर (2007)
  • जॉन डी बैरो (2006)
  • चार्ल्स एच. टाउन्स (2005)
  • जॉर्ज एफ. आर. एलिस (2004)
  • होम्स रोलस्टोन III (2003)
  • जॉन सी. पोलकिंगहॉर्न (2002)
  • आर्थर पीकॉक (2001)
  • फ्रीमैन जे. डायसन (2000)
  • इयान ग्रीम बारबोर (1999)
  • सिगमंड स्टर्नबर्ग (1998)
  • पांडुरंग शास्त्री अठावले (1997)
  • विलियम आर. “बिल” ब्राइट (1996)
  • पॉल डेविस (1995)
  • माइकल नोवाक (1994)
  • चार्ल्स डब्ल्यू, कोलसन (1993)
  • क्यूंग-चिक हान (1992)
  • लॉर्ड जकोबोविट्स (1991)
  • बाबा आम्टे (1990, संयुक्त रूप से सम्मानित)
  • एल. चार्ल्स बर्च (1990; संयुक्त रूप से सम्मानित)
  • लॉर्ड मैकलियॉड (1989; संयुक्त रूप से सम्मानित)
  • कार्ल फ्रेडरिक वॉन वेइज़ेकर (1989; संयुक्त रूप से सम्मानित)
  • इनामुल्लाह खान (1988)
  • स्टेनली एल. जाकी (1987)
  • जेम्स मैककॉर्ड (1986)
  • एलिस्टर हार्डी (1985)
  • माइकल बोर्दो (1984)
  • अलेक्सांद्र सोलजेनित्सिन (1983)
  • बिली ग्राहम (1982)
  • सिसली सॉन्डर्स (1981)
  • राल्फ वेंडेल बुरहो (1980)
  • निक्कियो निवानो (1979)
  • थॉमस एफ. टोरेंस (1978)
  • चियारा लुबिच (1977)
  • लियोन जोसेफ कार्डिनल सुनेन्स (1976)
  • सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1975)
  • ब्रदर रोजर (1974)
  • मदर टेरेसा (1973)

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *