होमो लूजोनेन्सिस नामक मानव की नई प्रजाति की खोज

  • फिलीपींस में मानव की नई प्रजाति की खोज के साथ ही मानव वंश वृक्ष में एक नया नाम जुड़ गया है।
    नेचर पत्रिका में प्रकाशित शोध आलेख के मुताबिक लुजोन द्वीप पर मानव की नई प्रजाति का अवशेष मिलने की वजह से इसे ‘होमो लूजोनेनसिस’ (Homo luzonensis ) नाम दिया गया है।
  • यह प्रजाति आज से 50,000 वर्ष पहले फिलीपींस के इस द्वीप पर रहता था।
  • शोधकर्ताओं के मुताबिक यह आधुनिक मानव प्रत्यक्ष पूर्वज नहीं है वरन् मानव का दूर का संबंधी है।
  • फ्रांस, फिलीपींस एवं आस्ट्रेलिया के शोधकर्त्ताओं ने कालो गुफा में इस मानव के अवशेष प्राप्त किए। वर्ष 2007 में ही इस गुफा से 67000 वर्ष पुरानी हड्डी प्राप्त हुयी थी परंतु यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि यह किस मानव की हड्डी है परंतु हाल में शोधकर्त्ताओं को सातवां दांत एवं पांच विभिन्न प्रकार की हड्डियां मिली और ये 50,000 से 67,000 वर्ष की पाईं गईं। इसी से नई मानव प्रजाति की पहचान संभव हो सकी।
  • हालांकि इस खोज के साथ ही कई सवाल भी पैदा हो गए हैं। मसलन यह कि यह मानव प्रजाति इस द्वीप पर कैसे पहुंचे? अफ्रीका से प्रवास करने वाले आदि मानव के किस वंशज से ये जुड़े हैं?
  • अब तक यही माना जाता रहा है कि 15 से 20 लाख वर्ष पहले होमो इरेक्टस नामक आदि मानव अफ्रीका से निकलकर पूरे विश्व में फैले। वहीं अफ्रीका में ही रह जाने वाले आरंभिक मानव नष्ट हो गए। परंतु इस निष्कर्ष को भी अब चुनौती मिलने लगी है। खासकर 2004 में इंडोनेशिया में ‘होमो फ्लोरेसिएंसिस’ यानी ‘हॉबिट’ के मिलने से जो कि होमो इरेक्टस के वंशज प्रतीत नहीं होते।

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *