वर्ष 2017 में भारत में 15.54 मिलियन पर्यटकों का आगमनः विश्व पर्यटन संगठन

  • संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017 में रिकॉर्ड 1323 अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने विश्व के विभिन्न गंतव्यों पर दर्ज किए गए। वर्ष 2016 की तुलना में 84 मिलियन अधिक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक दूसरे देशों की यात्रा किए। वर्ष 2017 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुयी।
  • वर्ष 2017 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन से विश्व को 1.6 ट्रिलियन डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ जिससे यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात सेक्टर बन गया।
  • वर्ष 2017 में पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा गंतव्य फ्रांस रहा जबकि स्पेन दूसरे स्थान पर रहा। वहीं अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों में चीन के पर्यटक सर्वाधिक थे।
  • प्रतिशत के हिसाब से यूरोप ने वर्ष 2016 के मुकाबले वर्ष 2017 में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की वहीं अफ्रीका महादेश ने विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
  • भारत में वर्ष 2017 में 15.54 मिलियन (1.55 करोड़) विदेशी पर्यटक जो वर्ष 2016 के 14.57 मिलियन पर्यटकों से अधिक है।
  • भारत ने वर्ष 2017 में विदेशी पर्यटकों के आगमन से 27.36 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा प्राप्त किया। वर्ष 2016 में भारत को 22.42 अरब विदेशी मुद्रा प्राप्त हुआ था।
  • अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए गंतव्य देश
    देश विदेशी पर्यटकों का आगमन

    • फ्रांस 86.9 मिलियन
      स्पेन 81.8 मिलियन
      यूएसए 75.9 मिलियन
      चीन 60.7 मिलियन
      इटली 58.3 मिलियन
  • पर्यटकों के आगमन से प्राप्त राजस्व
    • यूएसए 210.7 अरब डॉलर
      स्पेन 68.0 अरब डॉलर
      फ्रांस 60.7 अरब डॉलर
      थाईलैंड 57.5 अरब डॉलर
      यूके 51.2 अरब डॉलर

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *